{"_id":"674b350cb9c4db2ca9026ede","slug":"jaipur-news-young-man-dies-after-falling-from-a-ten-story-building-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: दस मंजिला इमारत से गिरकर युवक की मौत, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: दस मंजिला इमारत से गिरकर युवक की मौत, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 30 Nov 2024 09:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 30 Nov 2024 09:23 PM IST
सार
जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में आमोर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिरकर 28 वर्षीय चंद्रभान जाट की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
इमारत से गिरकर युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में आमोर अपार्टमेंट की 10 मंजिला इमारत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय चंद्रभान जाट के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हिंडौन का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही मुहाना थाना प्रभारी मदनलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से सबूत जुटाए।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चंद्रभान ने खुद इमारत से कूदकर आत्महत्या की है। हादसे के वक्त वह फ्लैट में अकेला था। पुलिस के अनुसार, युवक कुछ समय से मानसिक तनाव में था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों और दोस्तों से संपर्क कर रही है, ताकि मामले के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
चंद्रभान का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। इस दुखद घटना ने स्थानीय निवासियों को भी स्तब्ध कर दिया है।
विज्ञापन