{"_id":"6760421cefd4a4cbe60f888a","slug":"jaipur-news-uncle-kidnapped-a-child-sleeping-near-his-mother-two-accused-arrested-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: मां के पास सो रहे बच्चे का अपहरण, 9 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, मामा सहित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: मां के पास सो रहे बच्चे का अपहरण, 9 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, मामा सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 16 Dec 2024 08:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 16 Dec 2024 08:37 PM IST
सार
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 9 घंटे में बच्चे को कुंदर नगर से बरामद कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बेकरी उत्पादों की सप्लाई का काम करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खोह नागोरियान थाना इलाके में मां के पास सो रहे 13 वर्षीय एक मासूम बच्चे का अपहरण हो गया। बच्चे के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीपी फुटेज खंगाले तो एक आरोपी बच्चे को गोद में लेकर भागते हुए दिखाई दिया। मामला दर्ज होने के महज 9 घंटे बाद ही पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी मामा के साथ उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि खोह नागोरियान थाने में गंगा सागर कॉलोनी में निवासी बच्चे के नाना राजेंद्र शर्मा ने मामला दर्ज कराया था कि सोमवार को सुबह आरोपी चेतन शर्मा और गौरव चौधरी उसके मकान पर आए और दूर ही अपनी मोटरसाईकिल खड़ी कर दी। वहां गौरव दीवार कूद कर मकान के अंदर घुसा और मां के साथ सो रहे 13 वर्षीय बालक अभिनव का अपहरण कर गलियों में होते हुए सांगानेर स्थित कुंदर नगर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने अभिनव को बंधक बना कर रखा।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि चेतन शर्मा बच्चे की मां के चाचा का लड़का है और उसे लगता है अभिनव के पिता के पास खूब पैसा है। इसलिए उसने अपने दोस्त गौरव चौधरी के साथ मिलकर एक दिसंबर को अभिनव का अपहरण करके करोड़ों रुपये फिरौती मांगने की प्लानिंग बनाई थी। लेकिन पुलिस ने महज 9 घंटे में ही वारदात का पर्दाफाश करते हुए चेतन शर्मा और गौरव चौधरी को गिरफ्तार कर बच्चें को उनके किराए के मकान से बरामद कर लिया। गिरफ्तार दोनो आरोपी बेकरी की दुकानों पर पेटीज, बर्गर आदि सप्लाई करने का काम करते है। अभिनव को बंधक बनाने के बाद चेतन शर्मा अपने काम कर निकल गया और बच्चे को गौरव चौधरी के पास ही छोड़ गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस कुंदन नगर पहुंची तो अभिनव गौरव चौधरी के पास मिला। जिससे पूछताछ के बाद चेतन को चिन्हित कर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभिनव के पिता विदेश में नौकरी करते है और दो-तीन महीने से विदेश में है। इसलिए उसे लगा की उसकी चचेरी बहन के पास खूब पैसा है। इसलिए उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अभिनव के अपहरण की प्लानिंग की।
विज्ञापन