फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Speakers from Multiple States Meet Today to Discuss Strengthening Legislative Committees

Jaipur News: विभिन्न राज्यों से आए विधानसभा अध्यक्षों की बैठक आज, समितियों को सशक्त बनाने पर होगा मंथन

Tue, 05 May 2026 11:44 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 11:44 AM IST
सार

जयपुर में आज संसदीय समितियों की कार्यप्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें छह राज्यों के स्पीकर अपने अनुभव साझा करेंगे और समितियों में सुधार के सुझावों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Jaipur News: Speakers from Multiple States Meet Today to Discuss Strengthening Legislative Committees
राजस्थान विधानसभा में स्पीकरों की बैठक आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में आज कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान एक महत्वपूर्ण संसदीय गतिविधि का केंद्र बनेगा, जहां लोकसभा द्वारा गठित समितियों की समीक्षा समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की समितियों की कार्यप्रणाली, प्रभावशीलता और उन्हें और अधिक सशक्त बनाने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इससे पहले इस समिति की पहली बैठक भोपाल में आयोजित की जा चुकी है।

विज्ञापन


इस बैठक में छह राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) भाग ले रहे हैं, जो अपने-अपने राज्यों के अनुभव साझा करेंगे और समितियों की भूमिका को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत करेंगे। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा समितियां नीतियों की समीक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने और जनहित के मुद्दों को गहराई से समझने का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं, ऐसे में यह बैठक विशेष महत्व रखती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: RGHS में करोड़ों का घोटाला उजागर, फर्जी जांच से सरकार को लगाया चूना, डॉक्टर और लैब संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी द्वारा एक अभिनव पहल भी की गई है। उनकी प्रेरणा से विधानसभा परिसर में हर्बल वाटिका और नक्षत्र वाटिका का विकास किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण, आयुर्वेदिक ज्ञान और भारतीय पारंपरिक विज्ञान को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

आज प्रातः 10:00 बजे डॉ. देवनानी ने पांच राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों के साथ इन दोनों वाटिकाओं का विधिवत लोकार्पण किया। यह पहल न केवल विधानसभा परिसर की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों को पर्यावरण और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक भी करेगी। यह आयोजन न केवल संसदीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने का मंच बनेगा, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नवाचारों के प्रदर्शन का भी अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed