फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Smuggler who brought weapons from Uttar Pradesh and sold them in Jaipur arrested

Jaipur News: उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर जयपुर में बेचने वाला गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद

Tue, 05 Mar 2024 10:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 05 Mar 2024 10:32 PM IST
सार

आरोपी ने जयपुर शहर में अलग-अलग जगह पर पीजी से मोबाइल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Jaipur News: Smuggler who brought weapons from Uttar Pradesh and sold them in Jaipur arrested
हथियार तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिप्रा पथ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस सहित दो चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जयपुर शहर में अलग-अलग जगह पर पीजी से मोबाइल चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूला है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि  शिप्रापथ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरदीन निवासी किरतपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल दिल्ली को मुखबिर की सूचना पर वीटी रोड से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस जब्त किया है और चोरी की बाइक भी पकड़ी है। 
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित की गैंग यूपी से हथियार सस्ते दामों में खरीद कर जयपुर लाकर बेचते है। साथ ही उसके दो साथी जयपुर में रहते है और पीजी से मोबाइल चोरी की वारदात करते है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed