फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Silver glittered, life time high price crossed one lakh in Jaipur bullion market

Jaipur News : चम-चम चमकी चांदी, जयपुर सर्राफा बाजार में लाइफ टाइम हाई एक लाख के पार पहुंचा भाव

Mon, 21 Oct 2024 10:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 10:59 AM IST
सार

त्योहारी सीजन के पास आते-आते राजधानी जयपुर में चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। जयपुर के बाजार में चांदी ने नया रिकॉर्ड बना दिया और आरटीजीएस के साथ बैंक चांदी 1 लाख 926 रुपये किलो तक बिक गई।

विज्ञापन
Jaipur News: Silver glittered, life time high price crossed one lakh in Jaipur bullion market
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोने के बाद अब चांदी भी चांद की ऊंचाई छूने के लिए दौड़ पड़ी है। राजधानी जयपुर में चांदी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। सोमवार को जयपुर में चांदी की कीमतें अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1 लाख 926 रुपये तक बेची गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को भारतीय बाजार बंद होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स में जहां पांच वर्ष बाद 33/77 डॉलर बिका, वहीं इसके निकट भविष्य में 35 डॉलर जाने से इंकार नहीं किया जा सकता है। बाजार जानकारों के अनुसार दीपावली पूर्व इसे नई उंचाई छूते देखा जा सकता है।
विज्ञापन


सर्राफा कारोबारी अश्विनी तिवाड़ी बताते हैं कि टेक्निकल चार्ट को देखें तो कॉमेक्स में चांदी 35 डॉलर को पार करती दिख रही है। हालांकि 2011 में चांदी 49 यूएस डॉलर के भाव पर कॉमेक्स में बिक चुकी है लेकिन करंसी डिफरेंस के चलते जयपुर के बाजार में यह चांदी का अब तक का सबसे ऊंचा भाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक महीने में कितना आया फर्क

बीते एक महीने में जयपुर में चांदी के भावों में 9 हजार 600 रुपये प्रतिकिलो की तेजी आ चुकी है। जयपुर सराफा बाजार के 21 सितंबर के चांदी के भाव 91,250 रुपये प्रतिकिलो थे और आज सुबह 21 अक्टूबर को चांदी आरटीजीएस में 1 लाख 826 रुपये तथा ऑप्शन  में 1 लाख 926 रुपये प्रतिकिलो पर बिकी है। 

चांदी में निवेश बढ़ा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के साथ चांदी की कीमतों में तेजी की वजह इसमें बढ़ता निवेश है। वहीं सोने की कीमतें ज्यादा होने की वजह से मध्यम वर्ग अब चांदी में ज्यादा निवेश करने लगा है। इसके चलते राजस्थान में भी चांदी की डिमांड में तेजी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed