फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: School timings will not change till October 15

Jaipur News: इस बार शिविरा कैलेंडर के अनुसार नहीं बदलेगा का स्कूलों का समय, शिक्षकों की मांग पर निर्णय

Mon, 30 Sep 2024 05:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Sep 2024 05:49 PM IST
सार

शिविरा कैलेंडर के अनुसार, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू होना था, जिसमें स्कूल सुबह 10 से 4 बजे तक लगने थे। लेकिन अब 15 अक्टूबर तक स्कूल सुबह 7:30 से 1:00 बजे तक ही लगेंगे।

विज्ञापन
Jaipur News: School timings will not change till October 15
इस बार देरी से होगा स्कूल समय में परिवर्तन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में एक अक्टूबर से सर्दी की दस्तक मानते हुए स्कूलों के समय में होने वाले परिवर्तन को इस बार 15 दिन के लिए टाल दिया गया है। मौसम में आए बदलाव और शिक्षकों की मांग को मानते हुए निदेशक आशीष मोदी ने स्कूलों के समय को लेकर शिविरा कैलेंडर में तय किए गए समय में बदलाव का आदेश दिया है। इस बार शिविरा कैलेंडर के अनुसार नहीं बदेगा का स्कूलों का समय, शिक्षकों की मांग पर निर्णय

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक शिविरा पंचांग में स्कूलों के समय को लेकर पूर्व घोषित समय में परिवर्तन किया गया है। मायने ये है कि शिविरा पंचांग के मुताबिक एक अक्टूबर से शीतकालीन विद्यालय समयावधि लागू होती है। इस दिन से एक पारी स्कूल सुबह 10 से दोपहर 04 बजे तक लगाये जाने का आदेश दिया गया था। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री महेन्द्र पांडे का कहना है, शिक्षकों ने पत्र के जरिये सरकार को मौसम में आये बदलाव से अवगत करवाया गया था। 
विज्ञापन


तकनीकी रूप से एक अक्टूबर से शीतकाल मानना सही हो सकता है, लेकिन मौसमचक्र में बदलाव के बाद अब भी गर्मी जैसे हालात हैं। ऐसे में शाला के समय में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। शिक्षकों की मांग और मौसम के मुताबिक कैलेंडर की समीक्षा करने के बाद सोमवार को शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने कैलेंडर में संशोधन का आदेश दिया। इस आदेश के मुताबिक अब 15 अक्टूबर तक सरकारी और निजी स्कूल सुबह 07:30 से 01:00 बजे तक ही लगेंगे। शीतकालीन कैलेंडर 16 अक्टूबर से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी की छुटि्टयों में परिवर्तन होगा
गौरतलब है कि इससे पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कह चुके हैं कि सर्दी की छुटि्टयां सर्दी के हिसाब से होगी। हर बार की तरह 25 दिसंबर से छुटि्टयां करने के बजाय तापमान को देखकर छुट्टी तय की जाएगी। हर बार सर्दी नहीं होने के बाद भी छुट्टी हो जाती है। जब सर्दी तेज होती है तो विभाग को अलग से छुट्टी करनी पड़ती है। इस बार ऐसा नहीं होगा। हालांकि इस संबंध में शिक्षा निदेशालय से आदेश जारी नहीं हुआ है। दिसंबर महीने में ही इस संबंध में शिविरा का संशोधित आदेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed