फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Sanganer ACP stopped Haryanvi singer Masoom Sharma's show, banned playing DJ late at night

Jaipur News: सांगानेर एसीपी ने रोका हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का शो, देर रात डीजे बजाने पर लगाई रोक

Wed, 26 Mar 2025 11:15 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 26 Mar 2025 11:15 AM IST
सार

सांगानेर पुलिस ने रात 10 बजे डीजे बजाने पर रोक के नियम के तहत जयपुर के एसकेआईटी कॉलेज में आयोजित हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के कार्यक्रम को समाप्त करवा दिया।

विज्ञापन
Jaipur News: Sanganer ACP stopped Haryanvi singer Masoom Sharma's show, banned playing DJ late at night
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का जयपुर में चल रहा लाइव शो पुलिस ने बीच में ही रुकवा दिया। जानकारी के अनुसार जयपुर के एसकेआईटी कॉलेज में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां सैकड़ों कॉलेज स्टूडेंट्स मौजूद थे। शो के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सांगानेर विनोद शर्मा स्टेज पर पहुंचे और गाना रुकवाकर सिंगर और उनकी टीम को नीचे उतार दिया। इस दौरान हल्का हंगामा भी हुआ।

विज्ञापन


एसीपी विनोद शर्मा ने बताया कि जयपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कार्यक्रम में यह नियम तोड़ा जा रहा है, इसलिए शो रुकवाकर डीजे बंद करवा दिया गया। हालांकि इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सांगा पर 'संग्राम' का सच: मुगल बादशाह को भारत आने का मिला था न्योता? जानें क्या कहते हैं राजस्थान के इतिहासकार
विज्ञापन
विज्ञापन


शो के दौरान मासूम शर्मा ने "तेरी मीठी-मीठी बात तेरी साची लागे" जैसे मशहूर हरियाणवी गाने गाए। इसके बाद दर्शकों ने उनसे "खटोला-2" गाने की डिमांड की जिस पर सिंगर ने कहा, "म्हारे हरियाणा में तो ये गाने बैन हो रहे हैं, यहां पता नहीं क्या सिस्टम है।" फिर उन्होंने बिना म्यूजिक गाना गाया और बाद में म्यूजिक के साथ दोबारा शुरू कर दिया। जैसे ही गाना म्यूजिक के साथ बजा, वहां मौजूद पुलिसकर्मी स्टेज पर पहुंच गए और शो को तुरंत खत्म करने की घोषणा कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मासूम शर्मा को स्टेज के साइड में ले गए, जिससे वहां मौजूद फैंस नाराज हो गए और जमकर हूटिंग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed