फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Robber bride cheats her in-laws with jewelery and cash, read special news of Jaipur on one click

Jaipur News: जेवर और नकदी लेकर ससुराल से रफू चक्कर हुई लुटेरी दुल्हन, पढ़ें जयपुर की खास खबरें एक क्लिक पर

Wed, 07 Aug 2024 11:25 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 11:25 AM IST
सार

राजधानी जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र में ब्याह कर आई दुल्हन शादी के पांच दिन में जेवर और नकदी लेकर ससुराल से रफू चक्कर हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों की खबरें यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Jaipur News: Robber bride cheats her in-laws with jewelery and cash, read special news of Jaipur on one click
जयपुर में हुए अलग-अलग घटनाक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुटेरी दुल्हन जेवरात लेकर फरार
विज्ञापन


जयपुर ग्रामीण जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके में शादी के पांच दिन बाद लुटेरी दुल्हन घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि दलालों ने पीड़ित को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी है और पांच लाख रुपयों की मांग की है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह के अनुसार पीड़ित युवराज सामोता जाट ने गोविंदगढ़ थाने में शिकायत दी है कि 15 जुलाई को राधिका पुत्री विजेंद्र सिंह निवासी रुदावन, अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) से दलाल रेखा कुमारी पत्नी सुबेसिंह और लीलाराम ने 5 लाख रुपये लेकर विवाह करवाया था। इसके बाद 20 जुलाई को दुल्हन के पिता विजेंद्र सिंह ने उसके पिता भगवान सहाय को फोन करके कहा कि उनके यहां बेटी के घर जाकर सफाई करने का रिवाज है। 21 जुलाई को दुल्हन के परिजन घर आए और सफाई करके चले गए। 23 जुलाई को दुल्हन राधिका पीहर वालों से मिलने के बहाने ससुराल से चली गई। कुछ दिन बाद जब युवराज पत्नी को लेने वापस ससुराल गया तो वहां कोई नहीं था। सभी लोग फरार हो चुके थे। घर लौटकर देखा तो सफाई के बहाने दुल्हन के परिवार वाले मां के जेवर और 50 हजार की नकदी ले गए थे। इसके बाद दलालों से संपर्क किया तो उन्होंने दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाने की धमकी दी और 5 लाख रुपये की मांग की। जांच में पता चला है कि आरोपित दुल्हन भरतपुर और ढोढसर में पहले भी ऐसा कर चुकी है।
विज्ञापन


छह पुलिसकर्मियों को मिला अवॉर्ड

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नरेट में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को ‘कांस्टेबल ऑफ दी मंथ’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि छह पुलिसकर्मियों को कांस्टेबल ऑफ दी मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया है। सभी पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय और समर्पण से काम को लेकर जुलाई-2024 में सर्वश्रेष्ठ काम के लिए चिह्नित किया गया है।

पड़ोसी युवक ने किया नाबालिग दुष्कर्म

शास्त्री नगर थाना इलाके में पड़ोसी युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया है कि विरोध करने पर आरोपित पड़ोसी ने उसे डराया-धमकाया। नाबालिग लड़की के प्रेग्नेंट होने पर घरवालों को पड़ोसी की करतूत का पता चला। इस पर परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है।

दोस्त से छीने 3.94 लाख रुपये

चित्रकूट थाना इलाके में एक युवक ने मिलने बुलाकर अपने दोस्त से 3.94 लाख रुपये छीन लिए और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

जांच अधिकारी एएसआई कमल सिंह ने बताया कि प्रतापपुरा निवाई टोंक निवासी राकेश मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके दोस्त पुष्पेंद्रसिंह राठौड़ ने उसे मिलने के लिए अक्षरधाम मंदिर बुलाया और कुछ दूरी पर ले जाकर उसके पास से बैग ले लिया और उसमें रखे रुपयों में से 3.94 लाख रुपये निकालकर अपने दोस्त को दे दिए। इसके बाद पुष्पेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसे कार से उतारकर चलते बने। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।

ईंट-पत्थर लगाकर टायर खोल ले गए बदमाश

सांगानेर थाना इलाके में घर के बाहर खड़ी कार के नीचे ईंट-पत्थर लगाकर बदमाश रिम सहित चारों टायर खोलकर ले गए। इस संबंध में पीड़ित की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। 


जांच अधिकारी एसआई गोपाललाल ने बताया कि प्रताप नगर निवासी योगेन्द्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया है कि उसने बीती रात घर के बाहर पार्किंग में खड़ी कार के नीचे ईंट-पत्थर लगाकर चोर रिम सहित चारों टायर खोलकर ले गए। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed