{"_id":"680e3d15714307e4520110a2","slug":"jaipur-news-policeman-beat-up-congress-leaders-in-baran-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: बारां में कांस्टेबल ने बाइक सवार को जड़ा थप्पड़, समझाने गए नेताजी पर भी छोड़ा हाथ, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: बारां में कांस्टेबल ने बाइक सवार को जड़ा थप्पड़, समझाने गए नेताजी पर भी छोड़ा हाथ, जानें मामला
Sun, 27 Apr 2025 07:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 27 Apr 2025 07:51 PM IST
सार
यह घटना कांग्रेस द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाले जा रहे कैंडल मार्च के दौरान हुई। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल को सस्पेंड कर जांच शुरू करवाई।
विज्ञापन
मौके पर जमा हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बारां जिले में एक पुलिसकर्मी द्वारा कांग्रेस नगर अध्यक्ष और नगरपरिषद उप सभापति को थप्पड़ मारने की घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। यह घटना शनिवार रात उस समय घटित हुई, जब कांग्रेस पार्टी की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला जा रहा था। कैंडल मार्च श्रीजी चौक से शुरू होकर प्रताप चौक तक गया और बाद में नलका निवासी युवक योगेश गौतम बाइक से वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान पुलिस कांस्टेबल ज्ञानेश्वर ने उसे और उसके साथ चल रहे एक अन्य व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज और नगरपरिषद उप सभापति नरेश गोयल मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मी से समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन कांस्टेबल ने उनके साथ भी मारपीट की और दोनों नेताओं को थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया, और उपसभापति गोयल ने चेतक मोबाइल वाहन के सामने धरना दे दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान पटवारी भर्ती में बढ़ी पदों की संख्या, अब 3727 पदों पर होंगी नियुक्तियां
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी योगेश चौहान ने इस घटना की जानकारी दी और कहा कि कांस्टेबल नशे की हालत में था, जिसके कारण उसने यह हरकत की। कांस्टेबल का मेडिकल कराया गया है और रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने भी घटना पर गंभीरता से संज्ञान लिया और कहा कि कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी पाए जाने पर कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी जैसलमेर में बिक रही सेना जैसी वर्दियां, सुरक्षा पर बड़ा सवाल
इस घटना ने राजनीतिक माहौल को और भी तात्कालिक बना दिया। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले में एक मंच पर आकर पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली सीआई योगेश चौहान ने दोनों दलों के नेताओं को शांत कराया और कहा कि मामले की जांच चल रही है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल ज्ञानेश्वर को सस्पेंड कर दिया, ताकि जांच में कोई हस्तक्षेप न हो।