{"_id":"68e73608d411b3e2d9036529","slug":"jaipur-news-phulera-sho-and-fixer-caught-red-handed-taking-50-000-bribe-trapped-by-acb-team-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: फुलेरा थाना प्रभारी और फिक्सर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी ने किया ट्रैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: फुलेरा थाना प्रभारी और फिक्सर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी ने किया ट्रैप
Thu, 09 Oct 2025 09:42 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:42 AM IST
सार
एक व्यक्ति के भाई को साइबर ठगी के मामले में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी ने फुलेरा थाना प्रभारी समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
फुलेरा थाना प्रभारी और फिक्सर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने फुलेरा थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश और उसके फिक्सर सीएलजी सदस्य हैप्पी माथुर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने एक व्यक्ति के भाई को साइबर ठगी के मामले में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
एसीबी के अनुसार परिवादी रणवीर ने शिकायत की थी कि फुलेरा थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश उसके भाई हिमांशु को साइबर ठगी में फंसाने की धमकी दे रहा है। उसने कहा कि मामला निपटाने के लिए हैप्पी माथुर नाम के सीएलजी सदस्य से मिलना होगा। शिकायत की पुष्टि के लिए एसीबी ने रणवीर को वॉयस रिकॉर्डर डिवाइस के साथ सत्यापन के लिए भेजा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: SMS Hospital Fire: SMS ट्रॉमा हादसा; सरकार CISF से समय पर मांगती रिपोर्ट तो बच सकती थीं जानें
विज्ञापन
सत्यापन के दौरान हैप्पी माथुर ने सौदा एक लाख के बजाय 70 हजार रुपये में तय किया। रणवीर ने 20 हजार रुपये अग्रिम दिए और शेष 50 हजार रुपये थाना प्रभारी के सामने देने की बात कही।
इसके बाद 2 अक्टूबर को एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। फिनोफ्थलीन पाउडर लगे 50 हजार रुपये रणवीर को देकर फुलेरा थाने भेजा गया। वहां थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश और हैप्पी माथुर ने अपने कमरे में राशि ली। रणवीर ने तय संकेत देकर एसीबी टीम को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने छापा मारकर दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि परिवादी के भाई के खिलाफ फुलेरा थाने में कोई मुकदमा दर्ज ही नहीं था। एसीबी ने रिश्वत राशि बरामद कर ली है और दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।