फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: NSUI submitted a memorandum to the District Collector demanding holiday in schools

Jaipur News: शीतलहर के कारण स्कूलों में अवकाश की मांग, एनएसयूआई ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fri, 10 Jan 2025 04:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 10 Jan 2025 04:23 PM IST
सार

प्रदेश में भयंकर शीतलहर और ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एनएसयूआई छात्र नेता अंकित घारू के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित करने की मांग की। शिष्टमंडल ने बताया कि ठंड के कारण छोटे बच्चों और अभिभावकों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Jaipur News: NSUI submitted a memorandum to the District Collector demanding holiday in schools
कलेक्टर का ज्ञापन सौंपते NSUI सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में भयंकर शीत लहर के चलते छोटे बच्चों और अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए एनएसयूआई छात्र नेता अंकित घारू के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर से मिला और स्कूली बच्चों की छुटियां करने की मांग की। 

विज्ञापन


जानकारी देते हुए एनएसयूआई छात्र नेता अंकित घारू ने बताया कि प्रदेश में सर्दी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में वर्षा और ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शीतलहर और ठंड के कारण कई बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है, जिससे उन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार आदि कई बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। छोटे बच्चे ठंड को सहन नहीं कर पाते हैं तथा स्कूलों में कमरे ठंडे रहते हैं। इतनी सुबह घर से निकलकर ठंडे कमरों में बैठकर अध्ययन करना काफी परेशानी का सबक हो रहा है। 
विज्ञापन


कई अभिभावक तो ऐसे भी हैं, जो कि बच्चों को स्कूल छोड़ने व लाने स्वयं ही जाते हैं, जिससे भी उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड को लेकर लगातार सूचनाएं आ रही हैं कि प्रदेश में ठंड और वर्षा काफी हो सकती है। तापमान में लगातार गिरावट दिखाई जा रही है। इसी के चलते छोटे बच्चों के स्वास्थ्य व ठंड के प्रकोप को देखते हुए व बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए संभाग के समस्त कक्षा एलकेजी से आठवीं तक के बच्चों का कम से कम 10 दिवस शीतलकालीन अवकाष घोषित करने के आदेश प्रदान करने की मांग की गई, ताकि बच्चे और अभिभावकों को राहत प्रदान हो सके। ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने शीघ्र ही उक्त संबंध में बात करने का आश्वासन प्रदान किया है। शिष्टमंडल में मुख्य रूप से छात्रनेता अंकित घारू, पूर्व इकाई अध्यक्ष जीसीए चांदमल हरनाव उमेश कुमार टांक, मुनीन्द्र मीणा, ओमप्रकाश और पवन चौधरी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed