{"_id":"65fbd5c2559ae19719088da8","slug":"jaipur-news-mother-killed-one-and-a-half-month-old-child-by-slitting-his-throat-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता बनी कुमाता: ब्लेड से काट दिया मासूम का गला, घर वालों को बताई हत्या की झूठी कहानी, पकड़ी गई तो बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता बनी कुमाता: ब्लेड से काट दिया मासूम का गला, घर वालों को बताई हत्या की झूठी कहानी, पकड़ी गई तो बताई ये वजह
Thu, 21 Mar 2024 12:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:09 PM IST
सार
आरोपी महिला ने घटना से 4-5 दिन पहले बच्चे को जान से मारने की योजना बनाई थी। दो मार्च को दिन में 12 बजे सर्जिकल ब्लेड से बच्चे का गला काट दिया। इसके बाद घरवालों का ध्यान भटकाने के लिए कह दिया कि कोई लाल रंग की शर्ट पहने आए व्यक्ति ने बच्चे की हत्या की है।
विज्ञापन
मां ने की अपने बच्चे की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामगंज थाना पुलिस ने डेढ़ माह के बच्चे की गला काटकर हत्या करने के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया है। निर्दयी महिला ने सर्जिकल ब्लेड से अपने ही बच्चे का गला काट दिया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि रामगंज थाने में परिवादी जावेद खान निवासी तेलियों का मोहल्ला चौकड़ी तोपखाना हुजुरी घाटगेट ने मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया गया कि मेरा भाई अजमद का 43 दिन का पुत्र उजेफ तीन मार्च को कमरे में सोया हुआ था। करीब 12.30 बजे रोने की आवाज आई तो मेरे भाई की पत्नी अंजुम ने कमरे में जाकर देखा तो उसके पुत्र के गर्दन पर कट लगा हुआ था और खून बह रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 11 मार्च को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस जांच के अनुसार मासूम बालक उजेफ की मौत पर मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम करवाया गया। पूछताछ में सामने आया कि घटना के समय पर कई महिला और पुरुष घर पर मौजूद थे। अंजुम और बच्चा सबसे ऊंपरी मंजिल पर थे। ऐसी स्थिति में किसी बाहरी व्यक्ति का घर में घुसकर हत्या करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
इस वजह से कर दी हत्या
अंजुम से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि डिलीवरी से लेकर बच्चे की हत्या तक वह बहुत परेशान थी। बच्चा दिन-रात रोता रहता था और वह रात को भी सो नहीं पाती थी। दिन में भी अकेली रहती थी और वह बच्चे को रख नहीं पाती थी। इस पर उसने घटना से 4-5 दिन पहले बच्चे को जान से मारने की योजना बनाई। दो मार्च को दिन में 12 बजे सर्जिकल ब्लेड खुद के पास रखी और उसी से बच्चे का गला काट दिया। इसके बाद घरवालों का ध्यान भटकाने के लिए कह दिया कि कोई लाल रंग की शर्ट पहने आए व्यक्ति ने बच्चे का गला काटा है।
गला काटने के करीब 10 मिनट बाद वह चिल्लाई और सारी झूठी घटना परिजनों को बता दी। पुलिस ने 35 वर्षीय अंजुम पत्नी अहमद खां को गिरफ्तार कर लिया है। अंजुम के पहले से दो बच्चे हैं।