{"_id":"65e9ed3e7a9427e49309fa36","slug":"jaipur-news-mla-gopal-sharma-said-rafiq-khan-is-trying-to-become-jinnah-of-jaipur-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: नगर निगम बैठक हंगामे पर बोले विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर का जिन्ना बनने की कोशिश कर रहे रफीक खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: नगर निगम बैठक हंगामे पर बोले विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर का जिन्ना बनने की कोशिश कर रहे रफीक खान
Thu, 07 Mar 2024 10:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:07 PM IST
सार
जयपुर नगर निगम हेरिटेज की बैठक में हुए हंगामा को लेकर विधायक गोपाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा कि मैंने बैठक में रफ़ीक ख़ान से शांति बनाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विधायक गोपाल शर्मा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जयपुर नगर निगम हैरिटेज की बुधवार को हुई साधारण सभा की बैठक में हंगामे और राष्ट्रगान रोकने जैसी देशद्रोह की घटना के बाद गुरुवार को रफीक खान की सफाई पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने करारा जवाब दिया है। विधायक शर्मा ने रफीक खान को जयपुर के विभाजन की साजिश का सूत्रधार बताते हुए उन्हें जयपुर का जिन्ना बताया।
विधायक शर्मा ने कहा कि आज रफीक खान गंगा जमुनी तहजीब की बात करते हैं। कैसी तहजीब क्या उन्होंने कभी गंगा स्नान किया है?
रफीक खान जयपुर को दंगों की आग में झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में अगर शहर में कोई दंगा होता है तो रफीक खान उसके इकलौते जिम्मेदार होंगे। जयपुर में आज दो जयपुर हो चुके हैं। एक जहां देर रात महिलाएं सड़क पर घूम सकती हैं, लेकिन क्या उनके क्षेत्र में सूर्यास्त के बाद भी यह संभव है। वर्षों से शहर में फैले नशे के कारोबार से लेकर अवैध मीट की दुकानों, शातिर अपराधियों को संरक्षण कौन दे रहा है, एक ही नाम जुबां पर आएगा वो है रफीक खान। जो खुलेआम अधिकारियों को धमकाता है कि कार्रवाई की तो दुर्गति होगी।
विधायक गोपाल शर्मा ने रफीक खान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब वे राजनीति का ककहरा सीख रहे थे। उससे कई साल पहले से मैं पत्रकारिता कर रहा था, ये पूरा राजस्थान और देश जानता है और वे हमें नया पत्रकार बताते हैं।
विज्ञापन
बैठक के दौरान रफीक खान ने कहा कि हटवाड़ा नहीं हटेगा तो क्यों नहीं हटेगा। क्या उन्हें उनका कमीशन खत्म होने का डर लग रहा है? वे बैठक में अधिकारियों को धमकाते हैं तो उनकी आपराधिक छवि सामने आ जाती है। अप्रैल 2022 के गौ भक्त संजय पांडेय की हत्याकांड के पीछे जिस शब्बीर खान का नाम आया उसे किसका संरक्षण प्राप्त था। यह भी पूरा शहर जानता है। उनकी सरकार ने मामला दबाने की कितनी कोशिश की थी। कोरोना काल में जयपुर को अकाल मौत के मुंह में धकेलने वाला आदमी अब जयपुर को दंगों की आग में झोंकने की कोशिश कर रहा है। मेरी रफीक खान और कांग्रेस से विनम्र अपील है कि जयपुर को दंगों की आग में मत झोकिए।