{"_id":"6995520d96f7a0fcca007472","slug":"jaipur-news-mla-bahadur-singh-koli-s-statement-comparing-the-budget-to-a-boy-and-a-girl-sparks-uproar-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: लड़का-लड़की से बजट की तुलना, विधायक बहादुर सिंह कोली के बयान पर बवाल, कांग्रेस का कड़ा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: लड़का-लड़की से बजट की तुलना, विधायक बहादुर सिंह कोली के बयान पर बवाल, कांग्रेस का कड़ा विरोध
Wed, 18 Feb 2026 11:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:15 AM IST
सार
राजस्थान विधानसभा में बजट बहस के दौरान बहादुर सिंह कोली ने भाजपा बजट की तुलना “लड़के के जन्म” और पूर्व कांग्रेस बजट की तुलना “लड़की के जन्म” से की। बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। टीकाराम जूली ने इसे भेदभावपूर्ण बताया, जबकि कोली ने इसे ब्रजभाषा की अभिव्यक्ति कहा।
विज्ञापन
विधानसभा में बोलते भाजपा विधायक बहादुर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में राज्य बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली के एक बयान ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया। बजट बहस में भाग लेते हुए कोली ने भाजपा सरकार के बजट की तुलना “लड़के के जन्म” से और पूर्व कांग्रेस सरकार के बजट की तुलना “लड़की के जन्म” से कर दी।
विज्ञापन
सोमवार शाम को बहस में हिस्सा लेते हुए MLA बहादुर सिंह कोली ने कहा कि हमारा बजट युवाओं का है, उनका बजट बुजुर्गों का है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पहले ही बजट में “लड़के को जन्म दिया” और आगे भी ऐसा ही किया, जबकि जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे, तब आखिरी बजट में लड़की पैदा हुई, इसलिए कांग्रेस विपक्ष में बैठी है।
विज्ञापन
कांग्रेस का कड़ा विरोध
बयान के बाद मंगलवार को सदन में कांग्रेस विधायकों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे भेदभावपूर्ण और आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि आज भी बेटा-बेटी में भेद करने वाली सोच शर्मनाक है। उन्होंने सत्तापक्ष से इस पर स्पष्ट रुख बताने की मांग की और कहा कि बजट जैसे गंभीर विषय पर लैंगिक उपमा देना अनुचित है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दीया कुमारी का बड़ा एलान, बजट 2026-27 से 2047 तक विकसित राजस्थान की नींव हुई मजबूत
‘यह हमारी ब्रजभाषा है’
विवाद बढ़ने पर बहादुर सिंह कोली ने मीडिया से कहा कि उनके बयान में कुछ भी गलत नहीं है और यह उनकी ब्रजभाषा की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल “अच्छा बजट” पेश किए जाने की बात कही थी। हालांकि, उनके बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस जारी है और विपक्ष इसे महिला सम्मान से जोड़कर मुद्दा बना रहा है।