{"_id":"67e2876a46a2598ca608c5bc","slug":"jaipur-news-man-lies-to-marry-again-takes-dowry-jewelry-cash-throws-wife-out-case-filed-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: झूठ बोलकर रचाई दूसरी शादी, दहेज के गहने-नकदी लेकर पत्नी को घर से निकाला, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: झूठ बोलकर रचाई दूसरी शादी, दहेज के गहने-नकदी लेकर पत्नी को घर से निकाला, मामला दर्ज
Tue, 25 Mar 2025 04:07 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 25 Mar 2025 04:07 PM IST
सार
पहले से शादीशुदा युवक ने अपनी पहली शादी छुपाकर दूसरी शादी की और फिर दूसरी पत्नी से दहेज में मिला लाखों का सामान और गहने लेकर उसे भी घर से निकाल दिया। पीड़िता पत्नी ने पति और ससुराल पक्ष पर धोखाधड़ी और प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सांगानेर थाना क्षेत्र में शादीशुदा युवक द्वारा झूठ बोलकर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। युवक ने पहली पत्नी से लव मैरिज की थी लेकिन बिना तलाक लिए उसने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद दहेज में मिले लाखों के गहने, नकदी और सामान लेकर दूसरी पत्नी को भी घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार प्रतापनगर निवासी 27 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि जनवरी 2023 में उसकी शादी बजाज नगर निवासी युवक से हुई थी। शादी में लाखों के गहने, नकदी, कार और घरेलू सामान दिया गया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और आखिरकार उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने महिला थाना (पूर्व) में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
बाद में पीड़िता को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसने अपनी पहली शादी छुपाकर दूसरी शादी की थी। जांच करने पर सामने आया कि दिसंबर 2019 में गांधीनगर निवासी एक लड़की से अजमेर के आर्य समाज मंदिर में उसकी शादी हुई थी और जनवरी 2020 में अजमेर में ही मैरिज रजिस्ट्रेशन भी कराया गया था। जब पीड़िता ने इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो ससुराल वालों ने उसे धमकी दी। अब सांगानेर थाने में आरोपी पति और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन