फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Mali Saini Mahasabha burnt the effigy of BJP MLA Gopal Sharma, gave ultimatum to the government

Jaipur News : माली सैनी महासभा ने भाजपा विधायक गोपाल शर्मा का पुतला फूंका, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Mon, 13 Jan 2025 09:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 09:31 PM IST
सार

माली सैनी महासभा ने भाजपा विधायक गोपाल शर्मा पर पुलिस के साथ मिलीभगत करके समाज की महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आज सवेरे सोडाला चौराहे पर समाज के लोगों ने विधायक का पुतला फूंका और आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Jaipur News: Mali Saini Mahasabha burnt the effigy of BJP MLA Gopal Sharma, gave ultimatum to the government
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्याम नगर थाना क्षेत्र के कटेवा नगर में महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में विधायक गोपाल शर्मा और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए माली सैनी महासभा राजस्थान ने सोमवार को सोडाला चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक गोपाल शर्मा का पुतला जलाकर उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। महासभा ने सरकार और प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


माली सैनी महासभा के महामंत्री सागर मावर ने बताया कि पुलिस ने समाज के मोतीलाल सैनी के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। आरोप है कि यह घटना महिला पुलिसकर्मी की अनुपस्थिति में हुई और इसमें सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा की मिलीभगत है। इस घटना से पूरे माली समाज में गहरा आक्रोश है। 
विज्ञापन


महासभा के नेताओं ने कहा कि फिलहाल यह विरोध प्रदर्शन सांकेतिक है। यदि सरकार और प्रशासन ने दो दिन में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन प्रदेशव्यापी होगा। महासभा ने सरकार से मांग की है कि महिलाओं के साथ हुई इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और महिला सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed