{"_id":"682d87b8db9d89ffde007d84","slug":"jaipur-news-major-reshuffle-in-police-setup-28-cis-transferred-in-commissionerate-two-sent-to-police-lines-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: पुलिस प्रशासनिक ढांचे में बड़ा उलटफेर, जयपुर कमिश्नरेट में 28 सीआई बदले, दो को लाइन हाजिर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: पुलिस प्रशासनिक ढांचे में बड़ा उलटफेर, जयपुर कमिश्नरेट में 28 सीआई बदले, दो को लाइन हाजिर किया
Wed, 21 May 2025 01:28 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 21 May 2025 01:28 PM IST
सार
पुलिस प्रशासनिक ढांचे में बड़ा उलटफेर करते हुए जयपुर कमिश्नरेट में 28 सीआई के तबादला आदेश जारी किए गए हैं, जबकि दो को लाइन हाजिर किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी जयपुर में पुलिस प्रशासनिक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने देर रात 28 पुलिस निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही दो अधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक आधार पर किया गया है और सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली और जवाबदेह बनाने की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। इस फेरबदल में शहर के प्रमुख थानों के प्रभारी बदले गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: अगले 48 घंटों में भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, और बढ़ेगा पारा
विज्ञापन
तबादला सूची के अनुसार गुरु भूपेंद्र सिंह को मुहाना, राजेश शर्मा को सोडाला, सुरेंद्र सैनी को बजाज नगर, धर्म सिंह को माणक चौक, एसआई हरिओम को भट्टा बस्ती, महावीर यादव को कोतवाली, राजेश मीणा को आदर्श नगर, बलवीर को सुभाष चौक, सुभाष यादव को रामगंज और उदय सिंह को गलता गेट थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा मुकेश मीणा को जयसिंहपुरा खोर, माधोसिंह को संजय सर्कल, सुरेश यादव को नाहरगढ़, देवेंद्र प्रताप को सदर, पूनम को एसएमएस अस्पताल, राजेश कुमार सिंह को वैशाली नगर, हवासिंह को करणी विहार, अंतिम शर्मा को चित्रकूट और रवींद्र नरूका को विश्वकर्मा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से कुछ निरीक्षकों की विशेष जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। लिखमाराम को सीएसटी प्रभारी, मानवेंद्र सिंह को मेट्रो थानाधिकारी, सुरेंद्र सिंह को यातायात निरीक्षक-1 (पूर्व), विनोद जाखड़ को यातायात निरीक्षक-2 (पूर्व), कैलाश प्रसाद को यातायात प्रशासन निरीक्षक और वर्षा रानी भोजगी को अपराध सहायक (जयपुर पूर्व) नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें: Ajmer News: अजमेर में तीन और बांग्लादेशी महिलाएं डिटेन, अब तक 38 विदेशी नागरिकों पर कसा शिकंजा
वहीं एसएमएस थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा और नाहरगढ़ थाना प्रभारी राजेश्वरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इन अधिकारियों के खिलाफ कार्यशैली को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिनकी समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ का कहना है कि यह स्थानांतरण कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनता की सेवा में सुधार लाने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आज ही नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश देते हुए पुलिसकर्मियों से जनता के प्रति जवाबदेही बढ़ाने की अपील की है।