फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Madan Rathore takes responsibility for Anta bypoll loss, thanks public for Bihar victory

Jaipur News: मदन राठौड़ ने ली अंता उपचुनाव में हार की जिम्मेदारी, बिहार की जीत पर जनता का आभार माना

Fri, 14 Nov 2025 09:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 14 Nov 2025 09:45 PM IST
सार

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जनता का आभार व्यक्त किया है। अंता उपचुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जनादेश का सम्मान करती है और त्रुटि की गहन समीक्षा कर सुधार किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Jaipur News: Madan Rathore takes responsibility for Anta bypoll loss, thanks public for Bihar victory
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली अंंता उपचुनाव हार की जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार के 11 वर्षों में हुए विकास कार्यों पर पूर्ण विश्वास जताते हुए स्पष्ट जनादेश दिया है। राठौड़ ने कहा कि बिजली, सड़क, रेलवे और फ्लाईओवर जैसी आधारभूत सुविधाओं के तेजी से विस्तार ने बिहार में विकास की नई पहचान स्थापित की है और यही कारण है कि जनता ने भ्रामक प्रचार के बजाय विकास को वोट दिया।

विज्ञापन


राठौड़ ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विपक्ष द्वारा की गई हल्की, भ्रामक और नकारात्मक बयानबाजी का जनता ने सटीक और कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालसा में बना बेमेल विपक्षी गठबंधन जनता की कसौटी पर खरा नहीं उतर सका। जिन दलों का आपस में कोई वैचारिक मेल नहीं था, वे केवल सत्ता पाने के उद्देश्य से एकजुट हुए थे, जिसे जनता ने पूरी तरह नकार दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए राठौड़ ने कहा कि 243 सीटों में से सिर्फ 1-2 सीटों पर सिमट जाना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस का जनाधार समाप्ति की कगार पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन कर अपनी कार्यशैली और राजनीति की दिशा पर पुनर्विचार करना चाहिए। राठौड़ ने यह भी कहा कि विपक्ष की हार में लालू यादव के पूर्व के भ्रष्टाचार और राहुल गांधी से किए गए अव्यावहारिक समझौते ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: BJP की हार पर कांग्रेस प्रभारी अशोक चांदना का बड़ा खुलासा- राजे को मात देने के लिए हुआ भीतरघात

अंता उपचुनाव की हार पर ये बोले

अंता विधानसभा उपचुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि संगठन के मुखिया के रूप में यह उनकी जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनादेश का सम्मान करती है और जहां कहीं भी त्रुटि या चूक हुई होगी, उसकी गहन समीक्षा कर सुधार किया जाएगा।


राठौड़ ने अंता में शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए विजयी उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वीकार किया कि कांग्रेस द्वारा फैलाए गए भ्रम को समय रहते प्रभावी तरीके से दूर नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि भाजपा की इच्छा थी कि जनता एक सेवाभावी, निष्कलंक और स्थानीय उम्मीदवार को मौका दे, परंतु जनजागरण में कमी रह गई, जिसकी संगठनात्मक स्तर पर समीक्षा आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव और आम चुनाव के मुद्दे भिन्न होते हैं और अंता का परिणाम राज्य की सत्ता में किसी परिवर्तन का संकेत नहीं देता। भाजपा इस परिणाम को सीख के रूप में लेकर भविष्य की रणनीति और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे लॉन्ग जंप में आगे बढ़ने के लिए पहले पीछे जाना पड़ता है, वैसे ही भाजपा इस परिणाम को तैयारी के रूप में ले रही है ताकि आगे और मजबूत छलांग लगाई जा सके।


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अलग-अलग मंचों पर जीत का जश्न मनाते दिखे नेता, दो धड़ों में बंटी नजर आई जैसलमेर कांग्रेस

विपक्ष पर प्रहार

राठौड़ ने कहा कि एक सीट जीतकर खुशियां मनाने वालों में राष्ट्र भावना का अभाव साफ दिखाई देता है। यदि वास्तव में राष्ट्र सर्वोपरि होता तो वे बिहार में अपने गठबंधन की दयनीय स्थिति पर आत्ममंथन करते। उन्होंने ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए कहा कि विपक्ष केवल सुर्खियां लूटने के लिए ऐसे बयान दे रहा है। राठौड़ ने दोहराया कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और संगठन व रणनीति में आवश्यक सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed