फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Ashok Chandna Makes Big Revelation on BJP’s Defeat- Internal Sabotage to Undermine Raje

Rajasthan News: BJP की हार पर कांग्रेस प्रभारी अशोक चांदना का बड़ा खुलासा- राजे को मात देने के लिए हुआ भीतरघात

Fri, 14 Nov 2025 02:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 14 Nov 2025 02:25 PM IST
सार

अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जोरदार जीत के बाद चुनाव प्रभारी अशोक चांदना ने भाजपा की हार पर बड़ा बयान दिया है। चांदना के इस बयान पर सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Ashok Chandna Makes Big Revelation on BJP’s Defeat- Internal Sabotage to Undermine Raje
कांग्रेस नेता अशोक चांदना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की जीत ने बीजेपी में भीतरघात को खुलकर उजागर कर दिया है। प्रमोद जैन भाया ने इस चुनाव में यहां 15 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। जबकि बीजेपी के पूरे संसाधन झोंकने के बादजूद मोरपाल सुमन मात्र 126 वोटों के अंतर से तीसरे नंबर पर जाने से बच गए।

विज्ञापन


करारी हार के बाद बड़ा सवाल है कि इतने संसाधन झोंकने के बावजूद बीजेपी हाड़ौती में अपनी सीट क्यों नहीं बचा पाई। जबकि इससे पहले हुए सात उपचुनावों में बीजेपी ने 5 सीटें जीतीं, जिनमें से 4 सीटें उसने कांग्रेस से छीनी थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Barmer News: रोडवेज भर्ती में पद वृद्धि की मांग, विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने उप मुख्यमंत्री को भेजा पत्र


अंता में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी अशोक चांदना ने इस जीत को लेकर कांग्रेस को बधाई दी लेकिन बीजेपी की हार पर बेहद चौंकाने वाला खुलासा भी किया। चांदना ने कहा कि इस जीत ने यह साबित कर दिया कि कांग्रेस के सब नेता एक साथ हो जाते हैं तो उसे कोई हरा नहीं सकता। जब-जब कांग्रेस एक होकर चुनाव लड़ी है, वह जीती है। वहीं बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन की हार पर चांदना ने कहा कि यह बीजेपी में भीतरघात का ही नतीजा है।

उन्होंने कहा कि मोरपाल सुमन, वसुंधरा राजे के खड़ा किया हुए उम्मीदवार थे इसलिए सीएम कैंप के लोगों ने मोरपाल को हरवाने के लिए अपने लोगों को नरेश के पक्ष में वोट डालने के लिए कहा, ताकि वसुंधरा राजे इस क्षेत्र में कमजोर हो सकें।

चांदना के इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बयान में सचाई कितनी है ये तो बाद की बात है लेकिन फिलहाल चांदना ने ठहरे हुए पानी में पत्थर फेंक दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed