फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Kinnar Akhara submits memorandum at BJP office, seeks probe into alleged forced conversions issue

Jaipur News: भाजपा कार्यालय पहुंचा किन्नर अखाड़ा,समुदाय में जबरन धर्मांतरण पर जांच की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

Wed, 21 Jan 2026 07:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 07:57 PM IST
सार

किन्नर अखाड़े से जुड़े पदाधिकारियों ने समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सौंपे गए ज्ञापन के जरिए उन्होंने किन्नर समाज के भीतर कथित शोषण, दबाव और अनियमित गतिविधियों की जांच कराने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Jaipur News: Kinnar Akhara submits memorandum at BJP office, seeks probe into alleged forced conversions issue
किन्नर अखाड़े के पदाधिकारियों नें भाजपा कार्यालय में ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किन्नर अखाड़ा से जुड़े पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किन्नर समुदाय से जुड़े कुछ मुद्दों पर चिंता जताते हुए कथित जबरन धर्मांतरण, आर्थिक शोषण और संगठनात्मक दबाव के आरोप लगाए गए हैं। अखाड़े के प्रतिनिधियों ने सरकार से जांच और नियमन की मांग की है।

विज्ञापन


किन्नर अखाड़े के ऋषि कुमार ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनके संगठन का उद्देश्य हिंदू किन्नरों के अधिकारों और पहचान की रक्षा है। उन्होंने दावा किया कि समुदाय के भीतर कुछ समूहों का दबदबा बढ़ा है, जिससे आजीविका, धार्मिक परंपराओं और स्वतंत्रता से जुड़े प्रश्न खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: अखिल राज. राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकी. का स्नेह मिलन समारोह एवं पोष बड़ा कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़े की राजस्थान प्रदेश प्रमुख तनिषा ने भी ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि समुदाय के भीतर भय और आर्थिक दंड जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं जिनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि दान/वसूली, सम्मेलनों और ट्रस्ट गतिविधियों को लेकर स्पष्ट नियम और पारदर्शिता तय की जाए, ताकि किसी प्रकार के शोषण की शिकायतों का समाधान हो सके। प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि कोई अवैध गतिविधि होती है तो उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed