फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Haryana Roadways bus and trailer collide in Kotputli, three people killed, more than 24 injured

Jaipur News: कोटपूतली में हरियाणा रोडवेज बस और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की मौत, 24 से अधिक घायल

Tue, 27 May 2025 11:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 27 May 2025 11:04 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर जा रही हरियाणा रोडवेज बस की कोटपूतली में ट्रेलर से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Jaipur News: Haryana Roadways bus and trailer collide in Kotputli, three people killed, more than 24 injured
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटपूतली जिले के भाबरू थाना क्षेत्र में स्थित आंतेला पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इस भीषण हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस और एक ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान शाकिरा (बुलंदशहर यूपी), रजिया खातून (बेगूसराय बिहार) और सुनील जैन के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Chittorgarh News: प्रसूता-नवजात की मौत के बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की एक बस यात्रियों को लेकर जयपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस भाबरू थाना क्षेत्र में स्थित आंतेला पुलिया के पास पहुंची, आगे चल रहे एक ट्रेलर से उसकी तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की एक पूरी साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर भाबरू पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को पावटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को बड़े अस्पताल में रेफर किया गया।
 
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी वैभव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारू किया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: सेंट्रल जेल में 24 घंटे के भीतर दो कैदियों की मौत, उम्रकैद की सजा काट रहे थे; परिजनों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed