{"_id":"680621a054c8b63bbb02768c","slug":"jaipur-news-girl-uncle-try-to-rescue-her-father-from-killing-self-train-runs-over-all-three-in-jaipur-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: लड़की ने चाचा के साथ की अपने पिता को खुदकुशी से बचाने की कोशिश, तीनों लोग ट्रेन से कटे; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: लड़की ने चाचा के साथ की अपने पिता को खुदकुशी से बचाने की कोशिश, तीनों लोग ट्रेन से कटे; जानें
Mon, 21 Apr 2025 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 21 Apr 2025 04:14 PM IST
सार
Jaipur News: जयपुर में एक शख्स रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के आते ही छलांग लगा दी। इस दौरान उसके भाई और बेटी ने उसे आत्महत्या करने से रोकने की कोशिश की तो तीनों लोग ट्रेन की चपेट में आ गए और सभी की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
इसी रेलवे ट्रैक पर हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी जयपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो भाइयों और बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। यह घटना जयपुर में खोह नागोरियान थाना इलाके में सीबीआई फाटक की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jaipur News: कन्हैया कुमार बोले- ED मतलब 'एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट', गांधी परिवार को बदनाम करने की हो रही साजिश
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एक शख्स खुदकुशी करने की नीयत से सीबीआई फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था। काफी देर तक वह ट्रेन का इंतजार करता रहा। इसी बीच उसका भाई और उसकी बेटी उसकी तलाश करते हुए वहां पहुंच गए। खुदकुशी करने आए शख्स ने ट्रेन आती देख पटरियों पर छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए भाई और बेटी आगे बढ़ी, लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
खोह नागोरियान थानाधिकारी ओमप्रकाश मातवा ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात की है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि घरेलू विवाद के चलते सुमित नाम का एक शख्स खुदकुशी करने सीबीआई फाटक के पास पटरियों की तरफ पहुंचा। उसकी तलाश करते हुए भाई गणेश और बेटी निशा भी वहां पहुंच गए। ट्रेन को आता देखकर सुमित ने पटरियों पर छलांग लगा दी। उसे बचाने भाई गणेश और बेटी आगे बढ़ी, लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Nagaur News: दोस्ती के लिए मना करने पर फोटो के साथ की छेड़छाड़, फर्जी ID बनाकर डाला गलत कंटेंट, युवक गिरफ्तार
थानाधिकारी ओमप्रकाश मातवा का कहना है कि मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन