फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Gandhi family reached Jaipur on a three-day stay due to personal work

Jaipur News: जयपुर पहुंचा गांधी परिवार, तीन दिन के प्रवास में राजनीतिक गतिविधियों से बनाई दूरी, जानें मामला

Thu, 21 Nov 2024 08:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 21 Nov 2024 08:09 PM IST
सार

गांधी परिवार ने स्पष्ट किया है कि उनकी यह यात्रा पूरी तरह से निजी है और वे किसी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे। राजनीतिक चर्चाओं से परहेज किया गया है।  

विज्ञापन
Jaipur News: Gandhi family reached Jaipur on a three-day stay due to personal work
राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जयपुर पहुंचे। सांगानेर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट से सीधे राहुल गांधी होटल पहुंचे। उनके जयपुर दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रियंका गांधी के बेटे रेहान के मित्र यशार्थ गोयल की शादी समारोह में हिस्सा लेना है। यह समारोह रामबाग पैलेस में आयोजित किया जा रहा है। इस निजी यात्रा के दौरान सोनिया गांधी के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी रणथंभौर से जयपुर पहुंचीं
प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटे रेहान और बेटी मिराया पहले ही रणथंभौर टाइगर रिज़र्व में तीन दिन बिता चुके हैं। इसके बाद प्रियंका अपने परिवार के साथ जयपुर आईं। एक सप्ताह पहले भी वे बेटे रेहान को जयपुर एयरपोर्ट पर छोड़ने आई थीं और फिर चुनाव प्रचार के लिए लौट गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति से दूरी, निजी यात्रा पर जोर
गांधी परिवार ने स्पष्ट किया है कि उनकी यह यात्रा पूरी तरह से निजी है और वे किसी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिदायत दी गई है कि वे एयरपोर्ट या होटल के आसपास न आएं।


गांधी परिवार का तीन दिवसीय जयपुर प्रवास
गांधी परिवार तीन दिनों तक जयपुर में रहेगा और इस दौरान शादी समारोह में शामिल होगा। जयपुरवासियों के लिए यह गांधी परिवार की एक अनौपचारिक यात्रा है, जिसमें राजनीतिक चर्चाओं से परहेज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed