फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Fed up with friends' blackmailing, a student committed suicide by drinking poison

Jaipur News: 'पापा मैं जा रहा हूं' कहकर छात्र ने पिता के सामने ही गटक लिया जहर, फोन से खुला आत्महत्या का राज

Mon, 21 Jul 2025 01:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Jul 2025 01:54 PM IST
सार

जयपुर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्र ऐश्वर्या सिंह ने दोस्तों की ब्लैकमेलिंग और पैसों की मांग से परेशान होकर ज़हर पी लिया। परिवार के सामने उसने खुदकुशी की कोशिश की और इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Jaipur News: Fed up with friends' blackmailing, a student committed suicide by drinking poison
घटना से कुछ देर पहले ऐश्वर्या का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर शहर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां 9वीं कक्षा के छात्र ने दोस्तों की ब्लैकमेलिंग और डर के चलते घरवालों के सामने ही जहर पी लिया। घटना जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गोविन्द नगर इलाके की है। आत्महत्या करने वाले 14 वर्षीय छात्र का नाम ऐश्वर्या सिंह था, जो गणगौरी बाजार स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन


कहा- "पापा मैं जा रहा हूं"
मृतक के पिता मानवीर सिंह ने बताया कि तीन जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे ऐश्वर्या स्कूल से घर लौटा। स्कूल ड्रेस भी नहीं बदली और सीधे रसोई में चला गया। वहां रसोई में लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वह कई बार जहर की शीशी खोलकर पीने की कोशिश करता रहा, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। करीब एक घंटे बाद दोपहर 1:15 बजे वह हाथ में जहर की वही शीशी लेकर बरामदे में आया, जहां पिता मानवीर सिंह नौकर से सिर की मालिश करवा रहे थे और दो ड्राइवर भी मौजूद थे। ऐश्वर्या ने सीधे कहा “पापा, मैं जा रहा हूं” और यह कहकर शीशी से जहर पी लिया।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ा
परिवार ने तत्काल उसे संभाला और उल्टी करवाने की कोशिश की। हालत बिगड़ती देख ड्राइवर देवांग की मदद से ऐश्वर्या को जेके लोन हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। 6 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे ऐश्वर्या ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- टोंक के इस गांव में श्मशान तक रास्ता नहीं, ग्रामीण बोले- अब रास्ता बनेगा या वोट नहीं पड़ेगा

ब्लैकमेलिंग और पैसों की डिमांड से टूट गया था ऐश्वर्या
पिता मानवीर सिंह के अनुसार ऐश्वर्या पिछले कुछ समय से चुप-चुप और डरा हुआ रहने लगा था, लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। बेटे की मौत के बाद जब मोबाइल खंगाला गया, तो पता चला कि इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और फेसबुक के जरिए कुछ दोस्त उसे ब्लैकमेल कर रहे थे और पैसों की मांग कर रहे थे।

दोस्तों ने करवाई थी FIR, राजीनामा के लिए मांग रहे थे 2 लाख
मानवीर सिंह के अनुसार, 26 जून को ऐश्वर्या का अपने कुछ दोस्तों से पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। उनमें से एक लड़के ने नाहरगढ़ थाने में अपने चाचा की मदद से 27 जून को ऐश्वर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। इसके बाद आरोपियों ने राजीनामा के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।


ये भी पढ़ें- धौलपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, 13 लोग घायल; गमी से लौट रहे थे सभी लोग

नशे की लत और पैसे ऐंठते थे दोस्त
पिता के अनुसार जिन सात लड़कों के संपर्क में ऐश्वर्या था, वे आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। यही नहीं, वे ऐश्वर्या को भी नशा करवाते थे और उससे पैसे मंगवाते थे। तनाव और डर के चलते ही ऐश्वर्या ने आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने दर्ज किया केस
ब्रह्मपुरी थाने के एसएचओ राजेश गौतम ने बताया कि ऐश्वर्या के पिता की शिकायत पर 17 जुलाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी एसआई मोहनलाल के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed