फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Fagotsav celebrated in BJP state office, leaders and workers played with colours

Jaipur News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में फागोत्सव, होली के रंग के साथ बजे चंग, झूमे नेता और कार्यकर्ता

Sat, 08 Mar 2025 10:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Mar 2025 10:33 PM IST
सार

कार्यक्रम को मदन राठौड़ ने एकता और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर बताया और प्रदेशवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों के साथ हुआ, जिसमें फूलों की होली भी खेली गई।

विज्ञापन
Jaipur News: Fagotsav celebrated in BJP state office, leaders and workers played with colours
भाजपा प्रदेश कार्यालय में फागोत्सव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित फागोत्सव में आज होली का रंग खूब जमा। एक ओर जहां शेखावाटी के प्रसिद्ध चंग मंड़लियों ने अपने मंत्रमुग्ध प्रस्तुतियां दीं। वहीं दूसरी ओर होली के इस रंग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन राठौड़, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, मंजू शर्मा, महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जितेंद्र गोठवाल,  उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, मोतीलाल मीणा, सरदार अजयपाल सहित भाजपा पदाधिकारियों ने भी चंग पर थाप देकर रंग जमाया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं को एकता और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर है। फागोत्सव न केवल राजनीतिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी बेहद खास रहा। इस तरह के कार्यक्रमों से हमारे युवा पीढ़ी को भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। राठौड़ ने  प्रदेशवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। फागोत्सव के दौरान गणपति वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम विभिन्न लोक गीतों से होता हुआ देशभक्ति पर समाप्त हुआ। चंग के थाप और बांसुरी के स्वर के बीच लोक गीतों के फुटे स्वरों ने दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने ''बालम छोटो सो...'' गीत गाकर कलाकारों की हौंसला अफजाई की। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी चंग टोली का स्वागत सत्कार किया और उनकी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन


फागोत्सव कार्यक्रम संयोजक विक्रम सैनी ने बताया कि भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई और फतेहपुर शेखावाटी की चंग मंड़लियों ने होली के गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed