फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Dispute escalated after two bikes collided on the road, angry youth waved sword, then apologized

Jaipur News: सड़क पर दो बाइकों की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, गुस्से में युवक ने लहराई तलवार, फिर मांगी माफी

Sat, 22 Mar 2025 04:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 04:28 PM IST
सार

राजधानी के कोतवाली थाना इलाके के दर्जियों का मोहल्ला में शनिवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवारों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। 

विज्ञापन
Jaipur News: Dispute escalated after two bikes collided on the road, angry youth waved sword, then apologized
युवक को पकड़े हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्जियों का मोहल्ला में दो बाइकों की टक्कर के बाद शनिवार दोपहर तनाव की स्थिति बन गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो झगड़े में बदल गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक युवक तलवार लेकर मौके पर लौटा और उसे लहराने लगा।

विज्ञापन


राजधानी के कोतवाली थाना इलाके के दर्जियों का मोहल्ला में शनिवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवारों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी बीच एक युवक मौके से कुछ दूर गया और तलवार लेकर लौटा। युवक को तलवार लहराते देख मौके पर मौजूद लोग भड़क गए, जिससे माहौल और गरम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक का गोपनीय पत्र लीक, डॉ. ज्योति मिर्धा ने जताई नाराजगी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक टकराने के बाद दोनों युवक बहस करने लगे। इसी दौरान एक युवक गली में अंदर गया और तलवार लेकर लौट आया। तलवार लहराने की घटना से मौके पर मौजूद लोग नाराज हो गए, जिससे भीड़ जुटने लगी। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक ने अपनी गलती मानी और माफी मांगी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में स्नातक के लिए आखिरी मौका! 2020 पटवारी पदों की अंतिम तिथि कल, तुरंत भरें फॉर्म

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। अगर कोई शिकायत दर्ज कराता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसीपी कोतवाली अनूप सिंह ने कहा कि यह मामला महज बाइकों की भिड़ंत का था लेकिन तलवार लहराने से स्थिति बिगड़ गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed