{"_id":"6746d8f867c23d58ae032f6d","slug":"jaipur-news-dilawar-s-action-in-the-case-of-harassing-a-disabled-teacher-the-victim-is-a-paralympic-player-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने के मामले में शिक्षामंत्री का एक्शन, पैरालंपिक का प्लेयर है पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने के मामले में शिक्षामंत्री का एक्शन, पैरालंपिक का प्लेयर है पीड़ित
Wed, 27 Nov 2024 02:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:02 PM IST
सार
पैरालंपिक के इंटरनेशनल प्लेयर अजय को प्रताड़ित करने के मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सख्ती दिखाते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने नेत्रहीन अध्यापक लेवल-1 अजय देवेंदा, जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,करतारपुरा ,जयपुर में पदस्थापित हैं, को प्रताड़ित करने के मामले में सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक, जयपुर ग्रामीण कृष्णपाल सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू तथा आरोपी रेखा सोनी अध्यापक लेवल-1 के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश संयुक्त निदेशक शिक्षा मंजू शर्मा को दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित अध्यापक अजय देवेंदा ने शिक्षा मंत्री को बताया कि अध्यापिका रेखा सोनी, जिसका स्कूल के बच्चों से हाथ-पैर दबवाने का वीडियो गत दिनों वायरल हुआ था, अजय को वीडियो वायरल करने का दोषी बताकर झूठे आरोप लगाकर लगातार प्रताड़ित कर रही है। अजय ने बताया कि उक्त अध्यापिका की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कृष्णपाल सिंह ने मेरे खिलाफ 16सीसी की कार्रवाई करते हुए मुझे नोटिस दिया है, जिसमें मेरे ऊपर विद्यालय में वीडियो बनाकर वायरल करने, रेखा सोनी अध्यापिका की छवि खराब करने तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर विद्यालय में मोबाइल का उपयोग करने का आरोप लगाया है, जबकि मैं नेत्रहीन हूं।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने पीड़ित अध्यापक की पीड़ा सुनकर तत्काल संयुक्त निदेशक शिक्षा जयपुर को जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर ग्रामीण, स्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजू और आरोपी शिक्षक रेखा सोनी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विदित रहे कि पीड़ित अजय पैरालंपिक के इंटरनेशनल प्लेयर हैं।
विज्ञापन
जनसुनवाई में सुनी समस्याएं
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने नियमित जनसुनवाई के क्रम में अपने राजकीय आवास 18, सिविल लाइन्स पर प्रातः 8 से 10 बजे तक आगंतुकों की नियमित जनसुनवाई की तथा आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।