{"_id":"66151e2b33076e226202f36b","slug":"jaipur-news-devotees-came-to-visit-jwala-mata-temple-of-jobner-worshiped-mata-on-the-first-day-of-navratri-2024-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जोबनेर के ज्वाला माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे लाखों श्रद्धालु, नवरात्रि के पहले दिन लगाई माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जोबनेर के ज्वाला माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे लाखों श्रद्धालु, नवरात्रि के पहले दिन लगाई माता
Tue, 09 Apr 2024 04:23 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:23 PM IST
सार
जयपुर से 50 किमी दूर जोबनेर के ज्वाला माता मंदिर में आज मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चैत्र नवरात्रों में यहां लगने वाले मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते है। यह मंदिर कामनाप्रद सिद्धपीठ के रूप में भी पूजा जाता है।
विज्ञापन
ज्वाला माता मंदिर, जोबनेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जोबनेर कस्बे में स्थित ज्वाला माता के मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यहां नवरात्रि के 9 दिनों तक मेले में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर पुजारियों के साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी यहां व्यवस्थाएं कर रखी हैं। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ज्वाला माता मंदिर, जोबनेर
- फोटो : अमर उजाला
त्रिकोणाकार पर्वत पर बने इस ज्वाला माता मंदिर में कामनाप्रद सिद्ध पीठ के रूप में भी पूजा की जाती है। मंदिर में माता की अखंड दीप ज्योति प्रज्वलित रहती है। ज्वाला माता का यह मंदिर मूल रूप से चौहान काल में संवत 1296 में बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाला माता मंदिर, जोबनेर
- फोटो : अमर उजाला
सन् 1600 के आसपास जगमाल पुत्र खंगार जोबनेर के प्रतापी शासक हुए, जो ज्वाला माता के परम श्रद्धालु थे। दोनों ही नवरात्रों में यहां माता के भक्तों की भीड़ लगी रहती है।