फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Deputy Chief Minister Diya Kumari gave approval to build 365 model Anganwadi centers.

Jaipur News: सामान्य से आदर्श होंगे राज्य के 365 आंगनबाड़ी केंद्र; उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दी स्वीकृति

Tue, 05 Mar 2024 06:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 05 Mar 2024 06:51 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के आंगनबाड़ियों के बच्चों को प्ले स्कूल जैसा माहौल उपलब्ध करवाने के लिए 365 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Jaipur News: Deputy Chief Minister Diya Kumari gave approval to build 365 model Anganwadi centers.
सांसद दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी साकार हो रही है। निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाओं के अंतर्गत राज्य के 365 सामन्य आंगनबाड़ियों को आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर लगभग पांच लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

विज्ञापन

 
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और बच्चों के स्वस्थ और शिक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य के सभी जिलों में प्रत्येक परियोजना/ब्लॉक में से एक सामान्य आंगनबाड़ी को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन


आदर्श आंगनबाड़ी में प्ले स्कूल जैसी होंगी सुविधाएं
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के आंगनबाड़ियों के बच्चों को प्ले स्कूल जैसा माहौल उपलब्ध करवाने के लिए 365 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में 365 सामान्य आंगनबाड़ी केंद्र को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में विकसित करने के लिए सामान्य मरम्मत एवं सुदृड़ीकरण, वॉल पेंटिंग, सौर ऊर्जा, चाइल्ड फ्रेन्डली फर्नीचर, बच्चों के लिए खिलौने, खेलकूद के सामान, रेनवाटर हार्वेस्टिग स्ट्रेक्चर का निर्माण, शौचालय में आधुनिक सुविधा, आरओ, एलईडी, सीसीटीवी, वाईफाई, पेनड्राइव, पोषाहार कन्टेन्टर, लाईब्रेरी कॉर्नर इत्यादि सभी प्रकार के कार्य सम्पादित कराये जाएंगे। साथ ही न्यूट्री गार्डन (पोषण वाटिका) को भी विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट में की थी घोषणा
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा के समक्ष वर्ष 2024-25 के बजट के संबंध में प्रस्तुत वक्तव्य में बिन्दु संख्या 36 में वर्णित प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एक आंगनबाड़ी को स्वास्थ्य जांच, पोषण तथा प्री स्कूल ऐजुकेशन की दृष्टि से उत्कर्ष्ट बनाने के लिए आदर्श आंगनबाड़ी के रूप में उन्नयन किया जाएगा। इस हेतु 20 करोड़ रुपये का व्यय किए जाने की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed