फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Deputy Chief Minister distributed degrees to students in the convocation ceremony

Jaipur News: दीक्षांत समारोह में उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां, योग के लिए किया प्रेरित

Sat, 30 Nov 2024 09:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 30 Nov 2024 09:13 PM IST
सार

जयपुर स्थित स्वास्थ्य कल्याण समूह के महाविद्यालयों में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 302 स्टूडेंट्स को डिग्री और मेडल प्रदान किए गए। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए योग और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के विस्तार पर जोर दिया।

विज्ञापन
Jaipur News: Deputy Chief Minister distributed degrees to students in the convocation ceremony
कॉलेज का दीक्षांत समारोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जोधपुर से सम्बद्ध स्वास्थ्य कल्याण समूह के दो महाविद्यालयों, स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेंटर और स्वास्थ्य कल्याण इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एण्ड यौगिक साइंसेज के दीक्षांत समारोह में दोनों महाविद्यालयों के 302 स्टूडेंट को डिग्री और मेडल प्रदान किए गए। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं अन्य अतिथियों ने 295 स्टूडेंट को स्नातक और 17 स्टूडेंट को स्नातकोत्तर की डिग्रियां बांटी।

विज्ञापन


सीतापुरा जयपुर स्थित स्वास्थ्य कल्याण कैंपस में शनिवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने चिकित्सा पद्धतियों के प्रोत्साहन के लिए डॉ. एस एस अग्रवाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इलाज से पहले और बाद में भी व्यक्ति को स्वस्थ रखने में योगा का अहम रोल होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निरोग रहने के लिए दिनचर्या को सुधारें और प्रतिदिन योग करें। डॉ. बैरवा ने नए चिकित्सकों को सेवा भावना के साथ काम करने का आह्वान किया। समारोह के विशिष्ठ अतिथि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जोधपुर के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि जयपुर में स्वास्थ्य कल्याण योगा और होम्योपैथी कॉलेज सरकार के मापदंडों पर खरे रहकर काम कर रहे हैं। ऐसे में सरकार भी होम्योपैथी और योगा के विस्तार को लेकर प्रतिबद्ध है और इस पर काम कर रही है।
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता करते हुए एम्स जोधपुर के अध्यक्ष और राजस्थान हॉस्पिटल एवं स्वास्थ्य कल्याण समूह के चेयरमैन डॉ. एस एस अग्रवाल ने कहा कि अपने माता- पिता से मिले सेवा के संस्कारों को लेकर वह प्रारंभ से ही प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार करते रहे हैं। निजी क्षेत्र की एम्बुलेंस, स्टैंड अलोन ब्लड बैंक, ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन, गामा इमेजिंग कैमरा से लेकर अनेकानेक पहल चिकित्सा क्षेत्र में की हैं। स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में पहल करते हुए आमजन में जागरुकता के माध्यम से ब्लड की डिमांड और सप्लाई में अंतर को काफी कम किया है। उन्होंने स्टूडेंट को ईमानदारी और मेहनत से अपनी सफलता का इतिहास लिखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य कल्याण समूह के एमडी डॉ. सर्वेश अग्रवाल ने संस्था की ओर से किए जा रहे अभिनव प्रयोगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेंटर की स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी। इसमें वर्तमान में बीएचएमएस के अतिरिक्त 7 विषयों में एमडी और पीएचडी पाठ्यक्रम संचालित हैं। इस महाविद्यालय के 2015-16, 2016-17 और 2017-18 बैच के कुल 194 स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की गई। इनमें 17 स्टूडेंट को स्नात्कोत्तर की डिग्री प्रदान की गई। वहीं स्वास्थ्य कल्याण इन्स्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एण्ड यौगिक साइंसेज में बीएनवायएस डिग्री पाठ्यक्रम पहली बार निजी क्षेत्र में यहां संचालित हुआ। यहां से अब तक 150 स्टूडेंट पास आउट हुए हैं। इस महाविद्यालय के 2015-16, 2016-17 और 2017-18 बैच के कुल 108 स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की गई। सीईओ सीए श्रद्धा अग्रवाल ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में समूह की वाइस चेयरमैन वैजयंतीमाला अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, डीन अकेडमिक डॉ. अरुण चौगुले, राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जोधपुर के होम्योपैथी डीन डॉ. पंकज शर्मा, योगा डीन डॉ. एकलव्य बौहरा, होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ योगेश्वरी गुप्ता एवं योगा कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामबाबू सहित स्वास्थ्य कल्याण कैंपस स्थित अन्य महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं फैकल्टी के अलावा अन्य अतिथिगण भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed