{"_id":"688277ec5bb7f7f1820752d7","slug":"jaipur-news-cyber-crime-police-bust-fake-sim-racket-two-vodafone-store-employees-arrested-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: साइबर क्राइम पुलिस का बड़ा खुलासा, फर्जी सिम रैकेट में वोडाफोन स्टोर के दो कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: साइबर क्राइम पुलिस का बड़ा खुलासा, फर्जी सिम रैकेट में वोडाफोन स्टोर के दो कर्मचारी गिरफ्तार
Thu, 24 Jul 2025 11:44 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:44 PM IST
सार
जयपुर की साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोबाइल सिम बेचने के मामले में वोडाफोन स्टोर के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। ये कर्मचारी सिम खरीदने आए ग्राहक के नाम पर अतिरिक्त सिम निकालकर उसे बेच देते थे।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही राजस्थान पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है, जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोबाइल सिम कार्ड बेचकर साइबर अपराधों को बढ़ावा दे रहा था। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए घनश्याम मीणा से मिली जानकारी के आधार पर जयपुर के मालपुरा गेट स्थित एक वोडाफोन स्टोर के दो कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव को गिरफ्तार गया है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम राजस्थान पुलिस ने की है, जिसने इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है।
विज्ञापन
एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को साइबर क्राइम पुलिस को एक गोपनीय सूचना मिली थी कि मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में एक युवक फर्जी कागजात के जरिए मोबाइल सिम खरीदने आया है। सूचना मिलते ही साइबर क्राइम, राजस्थान, जयपुर के थानाधिकारी अपनी टीम के साथ मालपुरा गेट स्थित भारती हेक्साकॉम लिमिटेड (एयरटेल) स्टोर पर पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Alwar News: शादी के नाम पर ठगे ढाई लाख, छह दिन बाद 50 हजार लेकर दुल्हन फरार, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
विज्ञापन
स्टोर इंचार्ज दीपेंद्र शर्मा ने कंपनी के लेटरहेड पर दीपक बलवदा, नोडल ऑफिसर एयरटेल जयपुर की ओर से लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घनश्याम मीणा नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 7 मोबाइल सिम कार्ड, 2 खाली सिम कवर, 2 आधार कार्ड और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
एसपी शांतनु कुमार के सुपरविजन में जब घनश्याम मीणा से गहन पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पास से बरामद हुई तीनों वोडाफोन सिम उसने मालपुरा गेट स्थित वोडाफोन स्टोर के कर्मचारियों से ली थीं। जांच में सामने आया कि स्टोर के कर्मचारी छाजूराम ने अपने सहकर्मी अभिषेक कुमार की मदद से यह गोरखधंधा चलाया हुआ था।
जब स्टोर पर दूसरे ग्राहक सिम खरीदने आते थे तो अभिषेक कुमार उनके नाम से अतिरिक्त सिम निकाल लेता था और फिर छाजूराम के कहने पर ये अवैध सिम घनश्याम मीणा जैसे लोगों को बेची जाती थीं। आमने-सामने की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।