फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Crocodile reached Bhairav temple of Amer, forest department team did successful rescue

Jaipur News : सागर बांध से निकलकर आमेर के भैरव मंदिर में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू

Fri, 13 Sep 2024 03:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 03:00 PM IST
सार

आमेर के भैरव मंदिर में कार के नीचे बैठे मगरमच्छ ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को रेस्क्यू करके नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के ओदी रामसागर में छोड़ दिया।

विज्ञापन
Jaipur News: Crocodile reached Bhairav temple of Amer, forest department team did successful rescue
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आमेर स्थित सागर बांध से एक मगरमच्छ निकलकर हर्षनाथ भैरव मंदिर में घुस आया, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जैसे ही दर्शनार्थियों ने मगरमच्छ को देखा, लोग इधर-उधर भागने लगे। तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन


कार के नीचे बैठा था मगरमच्छ

मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे ओमप्रकाश ने बताया, सुबह जब हम मंदिर गए, तब कार के नीचे कुछ हलचल महसूस हुई। जब कार के नीचे देखा तो एक मगरमच्छ बैठा हुआ था। इसे देखकर पास में मौजूद कुत्ते भौंकने लगे।
विज्ञापन


वन विभाग ने किया रेस्क्यू

इसके बाद मगरमच्छ कार के नीचे से निकलकर मंदिर के चौक तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के चेहरे पर बोरी डालकर उसे काबू किया। इसके बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क ले जाया गया और ओदी रामसागर में छोड़ दिया गया, जहां वह अब सुरक्षित और प्राकृतिक वातावरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

वन विभाग के कर्मचारी शिव किशोर के अनुसार इस घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग डेढ़ घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। हालांकि इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग चिंतित हैं कि सागर से और भी मगरमच्छ न निकल आएं।


लोगों में दहशत का माहौल

मगरमच्छ के अचानक मंदिर में पहुंचने से स्थानीय लोग भयभीत हैं। उनका कहना है कि सागर से कोई और मगरमच्छ निकलकर उनके घरों तक न पहुंच जाए, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed