फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Congress Forms Probe Panel to Investigate Chomu Tension

Jaipur News: चौमूं विवाद की जांच के लिए कांग्रेस की 4 सदस्यीय कमेटी गठित

Mon, 05 Jan 2026 03:30 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 05 Jan 2026 03:30 PM IST
सार

चौमूं में 25 दिसंबर की रात हुए विवाद की जांच के लिए कांग्रेस ने 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो मौके पर जाकर रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी।

विज्ञापन
Jaipur News:  Congress Forms Probe Panel to Investigate Chomu Tension
चौमूं में बुलडोजर से ध्वस्त किए अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौमूं में 25 दिसंबर की रात हुए तनाव और विवाद के मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी मौके पर जाकर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी और अपनी विस्तृत रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी। जांच कमेटी में जिलाध्यक्ष एवं फुलेरा विधायक विद्याधर चौधरी, RTDC के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, एमडी चौपदार और राजेंद्र आर्य को शामिल किया गया है। कमेटी स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों का संकलन करेगी।

विज्ञापन

यह विवाद चौमूं में बस स्टैंड स्थित मस्जिद के पास लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर शुरू हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और पथराव की घटनाएं सामने आईं। इस मामले पर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। घटना के दौरान समुदाय विशेष के कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव किए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया और 34 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया। हालात को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन

इसी बीच शुक्रवार 2 जनवरी को चौमूं नगर परिषद प्रशासन ने इमाम चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान तीन अवैध कॉम्प्लेक्स को सीज किया गया और सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed