{"_id":"676048c07c77095b3204de2b","slug":"jaipur-news-cm-reviewed-the-preparations-for-pm-s-program-in-dadiya-village-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा, बोले- डबल इंजन सरकार पूरे करेगी सभी वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा, बोले- डबल इंजन सरकार पूरे करेगी सभी वादे
Mon, 16 Dec 2024 09:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 16 Dec 2024 09:06 PM IST
सार
जयपुर के सांगानेर स्थित दादिया ग्राम में 17 दिसंबर को राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।
विज्ञापन
तैयारियों को लेकर निर्देश देते सीएम भजनलाल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर के सांगानेर स्थित दादिया ग्राम में 17 दिसंबर को राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुनिया के लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि देश में चार ही जातियां हैं- युवा, किसान, महिला और मजदूर। देश का उत्थान इन चारों की उन्नति से ही संभव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मोदी की इसी सोंच के अनुसार अपनी प्रथम वर्षगांठ पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर इन चारों वर्गों को ढेरों सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को युवाओं के लिए, 13 दिसंबर को किसानों के लिए, 14 दिसंबर को महिलाओं के लिए और 15 दिसंबर को मजदूर और वंचित वर्ग के लिए कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें कई नई योजनाओं की सौगात देकर लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर राजस्थान की जनता को अनेक सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही अपने संकल्प पत्र के लगभग 50 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं और हमारी डबल इंजन की सरकार संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने रविवार को आयोजन स्थल ग्राम-दादिया पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल के पूरे परिसर का भ्रमण किया तथा तैयारियों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले मंत्रीगण, विधायकों तथा आमजन सहित सभी आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, सुंदरीकरण, पीने के पानी सहित सभी विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह रंगोली बनाई जाए, होर्डिंग और बैनर लगाकर कार्यक्रम और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे आमजन को राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।
इस दौरान मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू.आर साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनंद कुमार, प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण प्रवीण गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी भास्कर ए. सावंत एवं प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक गुप्ता सहित अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे।