फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Car runs over innocent child, he returns from death; Treatment continues in hospital

Jaipur News: मासूम के ऊपर से गुजर गई कार, मौत के मुंह से वापस लौटा बच्चा; अस्पताल में इलाज जारी

Wed, 10 Apr 2024 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Apr 2024 03:04 PM IST
सार

Jaipur News: घायल उज्ज्वल के पिता एडवोकेट वैभव चौधरी ने कहा कि बच्चे को उसकी चोट से ज्यादा पुलिस की लचर कार्यप्रणाली ज्यादा दर्द दे रही है, क्योंकि हादसे के तीन दिन बाद भी पुलिस ने लापरवाह कार चालक को अभी तक नहीं पकड़ा है। जबकि CCTV में कार के नंबर साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Jaipur News: Car runs over innocent child, he returns from death; Treatment continues in hospital
घायल बच्चा उज्ज्वल चौधरी अस्पताल में भर्ती है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ वाली कहावत एक बार फिर चरितार्थ हुई हैं। यहां चार साल के एक मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, लेकिन फिर भी मौत के मुंह से बचकर वह बाहर आ गया। यह हादसा CCTV कैमरे में कैद हो चुका है, जिसकी फुटेज देखकर हर कोई दंग है। वहीं, बच्चे के हौसले के आगे मौत भी जंग हार गई।

विज्ञापन

 
दरअसल, घटना जयपुर के मानसरोवर स्थित रवि मार्ग की है, जहां बीते छह अप्रैल की देर शाम चार वर्षीय उज्ज्वल चौधरी घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार लग्जरी कार उसे रौंदते हुए चली गई। हादसे के तुरंत बाद पड़ोसी महिलाओं ने सड़क पर अचेत पड़े बच्चे को संभाला और कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसके बाद उज्ज्वल को अचेतावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी हैं। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के चेस्ट और कॉलर बोन में फैक्चर है। साथ ही लीवर में सूजन है।
विज्ञापन

 
इधर, उज्ज्वल के पिता एडवोकेट वैभव चौधरी ने कहा कि बच्चे को उसकी चोट से ज्यादा पुलिस की लचर कार्यप्रणाली ज्यादा दर्द दे रही है, क्योंकि हादसे के तीन दिन बाद भी पुलिस ने लापरवाह कार चालक को अभी तक नहीं पकड़ा है। जबकि CCTV में कार के नंबर साफ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, पुलिस में रिपोर्ट देने के बाद भी कार चालक ने उन्हें धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस को रंजिश का भी अंदेशा है, जिसके चलते बच्चे को निशाना बनाया गया हो। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रही कार के नंबरों के आधार पर चालक की पहचान की है, जो सांगानेर के अशोक नायक के नाम हैं। लेकिन हादसे के वक्त कार कौन ड्राइव कर रहा था, इसको लेकर पुलिस अभी तक जांच-पड़ताल ही कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed