फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News Bomb Threat to Maharishi Arvind School Police and ATS Launched Search Operation

Jaipur News: जयपुर में तीसरे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों की सुरक्षा को लेकर हड़कंप; ATS भी पहुंची

Tue, 09 Sep 2025 03:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 09 Sep 2025 03:27 PM IST
सार

Bomb Threat To School: जयपुर में लगातार दूसरे दिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मंगलवार सुबह शिप्रापथ थाना क्षेत्र स्थित महर्षि अरविंद स्कूल में मेल से धमकी आई। सोमवार को भी दो निजी स्कूलों को धमकी दी गई थी। पुलिस, एटीएस व बम निरोधक दस्ते ने सर्च किया।
 

विज्ञापन
Jaipur News Bomb Threat to Maharishi Arvind School Police and ATS Launched Search Operation
पुलिस और एटीएस जांच में जुटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में लगातार दूसरे दिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। मंगलवार सुबह शिप्रापथ थाना क्षेत्र स्थित महर्षि अरविंद स्कूल की मेल आईडी पर संदिग्ध मेल आया। इस मेल में लिखा था कि स्कूल में 14 जगह पर आरडीएक्स लगाया गया है, जो दोपहर 3:30 बजे तक फट जाएगा। जैसे ही स्कूल प्रशासन ने सुबह 8 बजे यह मेल देखा, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही शिप्रापथ थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड, एटीएस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए और स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कक्षाओं से छात्रों को बाहर निकालकर मुख्य ग्राउंड में एकत्रित कर दिया। अभिभावकों को आपातकालीन संदेश भेजकर बच्चों को घर बुला लिया गया। फिलहाल पूरी बिल्डिंग की तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन



 
गौरतलब है कि सोमवार को भी जयपुर के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। मानसरोवर स्थित स्प्रिंग फील्ड स्कूल और शिवदासपुरा क्षेत्र के एक अन्य निजी स्कूल में मेल के जरिए धमकी भेजी गई थी। दोनों ही जगह पर सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन धमकी झूठी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस और बम स्क्वाड, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

 
इससे पहले भी जयपुर एयरपोर्ट और एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। लगातार मिल रही इन धमकियों से सुरक्षा एजेंसियों में अलर्ट जारी है और साइबर सेल मेल भेजने वालों की तलाश में जुटी है।
 
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन ऐसे मामलों में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों की टीम संदिग्ध मेल की जांच कर रही है ताकि दोषियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Anti-Conversion Bill: अवैध धर्म परिवर्तन रोकने वाले विधेयक पर बहस आज, ‘घर वापसी’ रहेगी कानून से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed