फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Body of youth found hanging from tree in suspicious condition, could not be identified

Jaipur News: सुनसान इलाके में पेड़ पर संदिग्ध स्थिति में लटका मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 21 Jul 2025 07:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 21 Jul 2025 07:00 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर में सुनसान इलाके में पेड़ पर संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के बिंदु से मामले की जांच कर रही है। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Jaipur News: Body of youth found hanging from tree in suspicious condition, could not be identified
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध स्थिति में पेड़ से लटका मिला। माना जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घटना आदिनाथ नगर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के सामने की है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2:30 बजे राहगीरों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा, जो सड़क से करीब 50 मीटर अंदर था। सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर मेडिकल मुआयना करवाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajsthan News: राजस्थान हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, श्रीराम कलपाती राजेंद्रन ने ली शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या मिला घटनास्थल पर?
मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। उसने नीली शर्ट और ग्रे रंग का लोअर पहन रखा था। मौके पर न कोई सुसाइड नोट मिला, न ही कोई पहचान संबंधी दस्तावेज। स्थानीय लोगों ने भी युवक को पहचानने से इनकार किया, जिससे पुलिस को आशंका है कि वह अन्य इलाके से यहां आत्महत्या के लिए आया हो।
 
सीसीटीवी और गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक इलाके में कैसे और कब आया। साथ ही आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट भी मंगवाई जा रही है।

 
कई सवालों के घेरे में मामला
युवक की पहचान न हो पाना, सुनसान जगह पर आत्महत्या करना और सुसाइड नोट का न मिलना, ये सभी बिंदु पुलिस के लिए जांच को और पेचीदा बना रहे हैं। क्या युवक मानसिक तनाव में था? क्या उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया? या मामला किसी अपराध से जुड़ा हो सकता है? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Udaipur News: होटल में कोबरा सांपों का झुंड मिलने से हड़कंप, गार्डन से एक साथ निकले 18 बच्चे और एक बड़ा सांप
 
शव 72 घंटे मोर्चरी में रखा जाएगा
पुलिस ने शव को जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। यदि 72 घंटे में पहचान नहीं होती, तो नियमानुसार अगली प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को युवक के बारे में जानकारी हो, तो वे बजाज नगर थाना पुलिस से संपर्क करें। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed