फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Baba Bageshwar's three-day program in Jaipur, divine court will be held with Hanumanth Katha

Jaipur News: बाबा बागेश्वर का तीन दिवसीय कार्यक्रम जयपुर में, हनुमंत कथा के साथ ही लगेगा दिव्य दरबार

Fri, 03 May 2024 12:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 03 May 2024 12:33 PM IST
सार

जयपुर में 30 मई से एक जून तक बागेश्वर धाम सरकार का तीन दिवसीय कार्यक्रम होने जा रहा है। निवारू रोड पर होने वाले इस आयोजन के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन
Jaipur News: Baba Bageshwar's three-day program in Jaipur, divine court will be held with Hanumanth Katha
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमान ग्राम सेवा समिति के तत्वावधान में बागेश्वर धाम सरकार का तीन दिवसीय कार्यक्रम 30 मई से 1 जून तक आयोजित किया जाएगा। आयोजक सीताराम यादव ने बताया कि रघुनाथधाम जयपुर के पीठाधीश्वर स्वामी सौरभ राघवेन्द्राचार्य महाराज के सान्निध्य में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम जेडीए स्कीम, लालचंदपुरा निवारू रोड पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हनुमान भक्तों को तीन दिवसीय हनुमंत कथा सुनाएंगे।

विज्ञापन


सनातन हिन्दू सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र खंडेलवाल ने बताया कि इस विशाल आयोजन के दौरान 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ भी होगा। खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ही एक दिवसीय दिव्य दरबार भी लगेगा, जिसमें श्रद्धालुओं की समस्याओं का निराकरण बागेश्वरधाम सरकार द्वारा पर्ची के माध्यम से किया जाएगा। दिव्य दरबार में आने वाले भक्तों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था दरबार स्थल से 5 किलोमीटर पहले की जाएगी।
विज्ञापन


आयोजन को सफल बनाने के लिए जयपुर शहर के सभी धार्मिक, सामाजिक एवं व्यवसायिक संगठन सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रतिदिन 10 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है जो बाबा के दर्शन के लिए देशभर से आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed