{"_id":"67b417e90d1d2d11c5067e60","slug":"jaipur-news-a-high-speed-bmw-car-killed-two-youths-at-karni-palace-intersection-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: करणी पैलेस चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार BMW की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: करणी पैलेस चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार BMW की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Tue, 18 Feb 2025 10:47 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:47 AM IST
सार
जयपुर के करणी पैलेस चौराहे पर कार की टक्कर से बाइक बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के करणी पैलेस चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। करणी पैलेस चौराहे पर एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति ने ऑनलाइन बाइक राइड बुक की थी। तभी जाते हुए बाइक को करणी पैलेस चौराहे के पास तेज रफ्तार BMW कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे गोलू स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार पवन कुमार को गंभीर हालत में कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतकों के परिजनों ने जयपुर ट्रैफिक पुलिस से कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन