फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Balmukund Acharya Sparks Row Again, Labels Muslim Youth ‘Anti-National’ for Not Saying ‘Vande Mataram’

Jaipur News: फिर विवादों में घिरे बालमुकुंद आचार्य, ‘वंदे मातरम्’ न बोलने पर मुस्लिम युवक को बताया देश विरोधी

Mon, 18 Aug 2025 09:35 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 09:35 PM IST
सार

हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सम्मान समारोह के दौरान एक मुस्लिम युवक को वंदे मातरम् न बोलने पर देश विरोधी बताते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Jaipur: Balmukund Acharya Sparks Row Again, Labels Muslim Youth ‘Anti-National’ for Not Saying ‘Vande Mataram’
आचार्य बालमुकुंद आचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को जयपुर के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में देशभर से आए करीब 50 स्कूल डायरेक्टर और 100 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस दौरान हवा महल से भाजपा विधायक आचार्य बालमुकुंद ने मंच से भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगवाए।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद एक मुस्लिम युवक ने नारा नहीं लगाया, जिस पर विधायक ने युवक से कहा- आज भी देश में कुछ लोग हैं, जो इस देश में रहते हैं लेकिन देश के खिलाफ रहते हैं। भाई साहब, बाहर से आए हो क्या? देश के नहीं हो क्या? युवक ने अपना नाम मोहम्मद बताते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र का निवासी है। आचार्य द्वारा मंच से कई बार वंदे मातरम् के नारे लगवाने के बाद भी युवक ने वंदे मातरम् नहीं बोला। कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने आचार्य की बातों का विरोध करते हुए कहा कि आप जबरदस्ती ऐसे नारे नहीं लगवा सकते? जमीन हमारी माता नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Balotra News : जोजरी बचाओ आंदोलन की गूंज तेज, बेनीवाल का सरकार को अल्टीमेटम ; समाधान नहीं तो संघर्ष होगा तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने के बाद विधायक मंच से नीचे उतरकर युवक के पास भी पहुंचे। उनके जाने के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा हो गया और लोगों ने आयोजकों का घेराव कर लिया। स्वामी बालमुकुंद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। कोई उनके इस कदम का समर्थन कर रहा है तो कोई इसे गलत बता रहा है।

गौरतलब है कि बालमुकुंद आचार्य इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। चुनाव से पहले उन्होंने जयपुर के मंदिरों का मुद्दा उठाया था। विधायक बनने के बाद भी उनके कई बयानों पर भाजपा को सफाई देनी पड़ी थी। कुछ समय पहले जयपुर की जामा मस्जिद के बाहर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाने को लेकर भी वे विवादों में आए थे। उस समय भी शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या भाजपा अपने विधायक पर कोई कार्रवाई करेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed