फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Marathon organized under Har Ghar Tiranga campaign, CM participated with runners carrying the Tricolor

Jaipur : हर घर तिरंगा अभियान के तहत मैराथन आयोजित, धावकों से साथ तिरंगा लेकर शामिल हुए मुख्यमंत्री

Tue, 13 Aug 2024 11:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 13 Aug 2024 11:44 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज सुबह राजधानी में आयोजित तिरंगा मैराथन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर हर घर में तिरंगा फहराने का संदेश भी दिया।

विज्ञापन
Jaipur: Marathon organized under Har Ghar Tiranga campaign, CM participated with runners carrying the Tricolor
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल से तिरंगा मैराथन के धावकों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज थामे स्वयं भी धावकों के साथ मैराथन में हिस्सा लिया। जयपुर ग्रेटर नगर निगम द्वारा आयोजित इस रैली में हजारों धावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

विज्ञापन


इस मौके पर शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी अभिनव पहल है, जो देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय स्वाभिमान और गौरव की भावना जागृत करती है। आजादी के अमृत महोत्सव में शुरू किया गया यह अभियान अब एक जन आंदोलन बन गया है। इस अभियान के तहत घर पर ध्वज फहराना ना केवल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का अहसास करवाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हम सभी नागरिकों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान प्रतीक है। हम सभी को देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो सके। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से काम करें, जिससे देश एवं प्रदेश आगे बढ़ सके। इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित सहित नगर निगम ग्रेटर के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed