फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Maharaj Padmanabh Singh donated his two horses to club make polo accessible to common people

Rajasthan: पोलो को आमजन तक पहुंचाने के लिए जयपुर महाराज पद्मनाभ सिंह ने अपने दो घोड़े क्लब को दान दिए

Tue, 06 Jun 2023 11:36 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Jun 2023 11:36 AM IST
सार

जयपुर की विरासत पोलो को आमजन तक पहुंचाने और नए खिलाड़ी तराशने के मकसद से सवाई मान सिंह पोलो और राइडिंग अकादमी की शुरुआत की गई है। किसी भी वर्ग के छह साल से ऊपर के बच्चे सब्सिडी फीस में पोलो सीखेंगे।
 

विज्ञापन
Jaipur Maharaj Padmanabh Singh donated his two horses to club make polo accessible to common people
पोलो ग्राउंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलाबी शहर की जीवंत पोलो विरासत को आगे बढ़ाने की तरफ एक प्रयास के रूप में राजस्थान पोलो क्लब ने अपना हॉर्स राइडिंग स्कूल, द सवाई मान सिंह पोलो और राइडिंग अकादमी पुनर्निर्माण के बाद फिर से शुरू कर दिया है। प्रसिद्ध पोलो खिलाड़ी महाराजा  पद्मनाभ सिंह के निर्देशन में अकादमी का उद्देश्य जयपुर में हॉर्स राइडिंग पोलो और अन्य इक्वाइन खेलों को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन


सवाई मान सिंह पोलो और राइडिंग अकादमी में छह साल और उससे अधिक आयु के व्यक्ति घुड़सवारी सीख सकते हैं। अकादमी में हाल में किए गए बदलावों के बाद अब अकादमी पेशेवर घुड़सवारी प्रशिक्षण की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से सुसज्जित है। यह पहल न केवल जयपुर के स्थानीय पोलो खिलाड़ियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि जयपुरवासियों को अंतर्राष्ट्रीय पदक दिलाने वाले इक्वाइन खेलों जैसे ड्रेसाज और जंपिंग में शामिल होने का अवसर भी प्रदान करेगी।
विज्ञापन




महाराजा पद्मनाभ सिंह ने अकादमी के खुलने पर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, सवाई मान सिंह पोलो और राइडिंग अकादमी एक रोमांचक और बहुत जरूरी पहल है, जो जयपुर में घुड़सवारी, पोलो और इक्वाइन खेलों के प्रति पैशन को बढ़ावा देती है। हमारा प्राथमिक उद्देश्य लोगों को अपने कौशल को विकसित करने, उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और पोलो के खेल को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत मंच स्थापित करना है। इस प्रकार से हम गुलाबी शहर से अधिक स्थानीय पोलो खिलाड़ियों को आकर्षित करने के साथ ही पोलो से आगे अन्य इक्वाइन खेलों का विस्तार करने की आशा रखते हैं। हमारा विजन विविध पृष्ठभूमि और भिन्न रुचियों से जुड़े व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए, इक्वाइन खेलों के क्षेत्र में गुलाबी शहर की विरासत को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकादमी का समय सुबह 6.30 बजे से आठ बजे तक और शाम को 5:30 बजे से शाम सात बजे तक रहेगा, जिसने न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों से बल्कि सिंगापुर सहित अन्य देशों से भी प्रतिभागियों को आकर्षित किया है। अकादमी के कोच, हैदराबाद के एलन हैं, जिन्हें कोचिंग में 15 साल का अनुभव है और साथ ही वे एक अनुभवी पोलो खिलाड़ी भी हैं। वर्तमान में, अकादमी में छह पूर्ण रूप से प्रशिक्षित पोलो घोड़े हैं, और बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त घोड़े भी खरीदे जा रहे हैं। विभिन्न कौशल स्तरों के राइडर्स के अनुरूप सवाई मान सिंह पोलो और राइडिंग अकादमी में सुबह तीन बैच और शाम को तीन बैच संचालित किए जा रहे हैं। यह व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम घुड़सवारी कौशल विकसित करने, घुड़सवारी को बढ़ावा देने और राईडिंग की कला को जानने और सराहने पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed