{"_id":"6604391004c620518e0eb9e0","slug":"jaipur-lok-sabha-pratap-khachariyawas-says-if-things-continue-like-this-then-no-one-will-contest-elections-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Lok Sabha: खाचरियावास का छलका दर्द, कहा- अगर इसी प्रकार से चलता रहा तो कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Lok Sabha: खाचरियावास का छलका दर्द, कहा- अगर इसी प्रकार से चलता रहा तो कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा
Wed, 27 Mar 2024 08:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 27 Mar 2024 08:49 PM IST
सार
Lok Sabha Elections: बुधवार को प्रताप सिंह ने नामांकन भरने के बाद कहा कि मैं जयपुर की जनता से पूछना चाहता हूं कि मेरी गलती क्या है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के लोग सोशल मीडिया पर मुझे बदनाम करने का जो ट्रेंड कर रहे हैं, वो गलत है। मैं भी किसी का भाई हूं, किसी का बेटा हूं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की जयपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास अपने नामांकन के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान वह भावुक हो गए और कहा कि जिस प्रकार से सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ कैंपेन चल रहा है, उसमें मेरी क्या गलती थी। क्या मेरे कहने पर कांग्रेस द्वारा टिकट काटा गया। पर अगर इसी प्रकार से चलता रहा तो कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा।
विज्ञापन
जयपुर लोकसभा सीट से अचानक कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदल कर प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया। बुधवार को प्रताप सिंह ने नामांकन भरने के बाद कहा कि मैं जयपुर की जनता से पूछना चाहता हूं कि मेरी गलती क्या है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के लोग X (पहले ट्विटर) पर मुझे बदनाम करने का जो ट्रेंड कर रहे हैं, वो गलत है। मैं भी किसी का भाई हूं, किसी का बेटा हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने वो काम करके दिखा दिया जो अभी तक किसी भी मंत्री ने नहीं किया। मैंने हाई वोल्टेज बिजली की लाइन जो सात किलोमीटर की थी, हटा दी है। इतिहास उठा कर देख लो, आज तक ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। जिस दिन मैं सिविल लाइंस से हार गया था तो मेरी मां से पूछो, बस सब यही पूछ रहे हैं कि मेरी गलती क्या है।
विज्ञापन