{"_id":"64ed9f658e164244ba018375","slug":"jaipur-gehlot-cabinet-and-council-of-ministers-meeting-today-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: गहलोत कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक आज; कई प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: गहलोत कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक आज; कई प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर
Tue, 29 Aug 2023 01:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 6 बजे से कैबिनेट की बैठक लेंगे। बैठक के बाद करीब शाम सात बजे से मंत्री परिषद की बैठक होगी। ये बैठक मौजूदा कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक हो सकती है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत की बैठक। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार शाम कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बैठक में छह विभागों के दस से ज़्यादा प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। पहले यह बैठक कोटा में प्रस्तावित थी, लेकिन इसे जयपुर में ही करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 6 बजे से कैबिनेट की बैठक लेंगे। बैठक के बाद करीब शाम सात बजे से मंत्री परिषद की बैठक होगी। इसके संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से सभी मंत्रियों को जयपुर में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि कैबिनेट बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है करीब छह विभागों के दस से ज्यादा प्रस्ताव पर कैबिनेट में मुहर लगा सकती है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संभवतः गहलोत कैबिनेट की यह अंतिम बैठक बताई जा रही है।
विज्ञापन