Jaipur News : रूपनगढ़ की घटना पर बोले धर्मेंद्र राठौड़, राज्य में कमजोर सरकार के कारण जंगलराज के हालात
राजस्थान के रूपनगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग व खूनी संघर्ष की घटना पर पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस को एक बयान जारी करके कहा कि कमजोर सरकार के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने रूपनगढ़ में भूखंड विवाद को लेकर हुई फायरिंग व खूनी संघर्ष की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लिया और सरकार पर जमकर निशाना साधा। राठौड़ ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि राजस्थान में कमजोर सरकार के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रखे हैं, जिस तरह से अपराधियों का आतंक है, उससे साफ लगता है कि राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो रखी है। भाजपा सरकार के कुशासन से अब राजस्थान में जंगल राज चल रहा है और सरकार सो रही है। रूपनगढ़ की यह घटना राजस्थान के लोगों को विचलित करने वाली है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में भू माफिया, लूटपाट, डकैती, महिलाओं और बालिकाओं से बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना से ऐसा लगता है मानो भाजपा सरकार के राज में आमजन भयभीत है और अपराधी राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दिल दहलाने वाली घटना को लेकर मैंने जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई, जिला कलेक्टर लोकबंधु और रूपनगढ़ सरपंच इकबाल छीपा से बात की और घटना की जानकारी ली। साथ ही जिला कलेक्टर लोकबंधु और जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि राज्य का माहौल खराब न हो।