फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Crime: Police action in betting, murder and robbery case, accused arrested and interrogation continues

Jaipur Crime: सट्टेबाजी, हत्या, लूट और ठगी के मामले में चला पुलिस का डंडा, आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी

Mon, 03 Mar 2025 05:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 05:00 PM IST
सार

पुलिस ने राजधानी जयपुर में अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ऑनलाइन सट्टेबाजी, निर्मम हत्या, फायरिंग, लूटपाट और साइबर ठगी जैसे मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jaipur Crime: Police action in betting, murder and robbery case, accused arrested and interrogation continues
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी जयपुर में हाल ही में अपराध के कई संगीन मामले सामने आए हैं, जिनमें ऑनलाइन सट्टेबाजी, निर्मम हत्या, फायरिंग, लूटपाट और साइबर ठगी जैसी घटनाएं शामिल हैं। इन अपराधों से शहरवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन


क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जवाहर नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-2 के एक फ्लैट में ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है। पुलिस ने दबिश देकर दिनेश श्रीचंदानी को गिरफ्तार किया, जो सिंधी कॉलोनी, जवाहर नगर का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, तीन चार्जर और क्रिकेट लाइन बॉक्स मशीन के साथ करोड़ों रुपये का हिसाब-किताब जब्त किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


पीट-पीटकर युवक की हत्या

भांकरोटा थाना इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अमित कुमार ने बताया कि मुकुंदपुरा स्थित बासड़ी रोड पर बाइक सवार युवक गोवर्धन चौधरी (30) पर कार सवार बदमाशों ने हमला किया। पहले उसकी बाइक को टक्कर मारी गई, फिर जान बचाने के लिए गेहूं के खेत में भागने पर बदमाशों ने उसका पीछा कर बेरहमी से पीटा और मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिवार ने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

चाकसू थाना इलाके की इच्छेश्वर कॉलोनी में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार पर फायरिंग कर दी। गोलियां कार के शीशों को भेदकर निकल गईं। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम को बुलाया और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। इस वारदात के बाद इलाके में डर का माहौल है।

सहेली ने करवाया महिला का देहशोषण

शास्त्री नगर थाना इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी ही सहेली पर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला ने दोस्ती कर उसे अपने घर बुलाया और वहां एक युवक से जबरदस्ती दुष्कर्म करवाया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया गया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर कई अन्य लोगों से भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता ने आरोपी सहेली और तीन अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारपीट कर युवक की एक्टिवा लूटी

विद्याधर नगर थाना इलाके में दो बदमाशों ने युवक से मारपीट कर उसकी एक्टिवा स्कूटी छीन ली। वारदात 28 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे हुई, जब मेवाराम नामक युवक टॉयलेट के लिए रुका था। इस दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर स्कूटी छीन ली। मालिक रामावतार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने निकाले 58 हजार रुपये

रामगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 58 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित अब्दुल रईस को ठगी का पता तब चला जब उसने बैंक जाकर पासबुक चेक की। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग उड़ाया

रामनगरिया थाना क्षेत्र में एक आशीर्वाद समारोह के दौरान तीन बदमाश मेहमान बनकर पहुंचे और मौका देखकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में एक लाख रुपये और कीमती गिफ्ट रखे थे। घटना 22 फरवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

अवैध हथियारों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

मालपुरा गेट थाना पुलिस ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत दो बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राघवेन्द्र यादव और विपिन सक्सेना के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि ये हथियार कहां से आए और इनका उपयोग किस वारदात के लिए किया जाना था।

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी

शिप्रापथ थाना पुलिस ने फर्जी साइबर पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से फर्जी इनकम टैक्स, जीएसटी और नेशनल एंटी करप्शन के आई-कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि आरोपी सुशील उर्फ काशीराम मीणा और उसके साथियों ने लोगों को धमकाकर और फर्जी केस दर्ज करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने की योजना बनाई थी,  पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।


बारात में जाते समय सड़क हादसा, युवक की मौत

जयपुर ग्रामीण जिले के सामोद थाना क्षेत्र के मोरीजा में एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतिराम मीणा (23) के रूप में हुई, जो अपने चचेरे भाई की बारात में शामिल होने जा रहा था। हादसे में बिजली का पोल और 11 हजार केवी की लाइन टूट गई, जिससे तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed