फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: CM Bhajanlal Sharma met the youth selected in civil services.

Jaipur: सीएम बोले- सिविल सेवा में चयनित युवा देश के कर्णधार और प्रहरी, साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर दी शुभकामनाएं

Mon, 06 May 2024 07:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 May 2024 07:42 PM IST
सार

संघ लोकसेवा आयोग परीक्षा-2023 में चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री ने साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
Jaipur: CM Bhajanlal Sharma met the youth selected in civil services.
सिविल सेवा में चयनित युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर संघ लोकसेवा आयोग परीक्षा-2023 में राजस्थान से चयनित युवाओं ने मुलाकात की। शर्मा ने युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने युवाओं को साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गौरव का विषय है कि देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में राजस्थान में इतनी बड़ी संख्या में युवा चयनित हुए हैं। आपके माता-पिता के आशीर्वाद तथा कड़ी मेहनत एवं लगन से यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की है। वर्तमान में हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस सपने को साकार होता देख रहे हैं तथा युवाओं के योगदान से दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ा है।
विज्ञापन

 
शर्मा ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा से चयनित युवा देश के कर्णधार तथा प्रहरी हैं। ऐसे में उन्हें समाज को सही दिशा देते हुए देश एवं प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करना है। अभाव में आए प्रत्येक व्यक्ति की बात संवेदनशीलता से सुनकर उनके काम को पूरा करना है। उन्होंने चयनित युवाओं से कहा कि किसी भी जगह नियुक्ति हो वे पूरी ऊर्जा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। आपको अपने श्रेष्ठ विचारों तथा अनुभवों से मोदी जी के 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के विजन को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने युवाओं से कहा कि इस परीक्षा में जिन युवाओं का उम्मीद अनुसार परिणाम नहीं आया है, उन्हें निराश न होकर पूरे समर्पण भाव से पुनः कोशिश करनी चाहिए।

कार्यक्रम में चयनित युवाओं ने शिक्षा प्रणाली में सुधार, महिला सशक्तीकरण, राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना, स्वच्छता सर्वेक्षण में राज्य की स्थिति सुधारने सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किए।


कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के साथ चयनित युवाओं का सामुहिक फोटो सेशन भी हुआ। इस अवसर पर मुख्य सचि सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू आर साहू सहित मुख्ममंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और यूपीएससी-2023 में राजस्थान से चयनित युवा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed