फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Student Dies After Consuming Patties at School Family and Parents to Hold Candle March

Jaipur News: स्कूल में 12वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, आज परिजन और अभिभावक संघ निकालेंगे कैंडल मार्च

Fri, 14 Aug 2026 01:50 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 01:50 PM IST
सार

जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर समय पर इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया है। मामले में शुक्रवार शाम स्कूल के बाहर कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Jaipur Student Dies After Consuming Patties at School Family and Parents to Hold Candle March
महाराणा प्रताप स्कूल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छात्र की मौत के बाद परिजन और अभिभावक संघ लगातार स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। मामले को लेकर शुक्रवार शाम छात्र के परिजन और अभिभावक संघ स्कूल के बाहर कैंडल मार्च निकालेंगे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

विज्ञापन




लंच के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
पुलिस के अनुसार, बृजमंडल कॉलोनी निवासी प्रिंस सोनी कांटा चौराहा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे लंच के समय उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह स्कूल परिसर में ही बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर छात्र को मणिपाल अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप- पेटीज खाने के बाद फूड पाइप में अटक गया खाना
मृतक छात्र के चाचा अनुराग सोनी ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लंच के दौरान प्रिंस ने स्कूल की कैंटीन से पेटीज खरीदी थी। इसे खाने के बाद उसके फूड पाइप में खाना अटक गया और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजनों का आरोप है कि छात्र की हालत बिगड़ने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने उसे तत्काल अस्पताल नहीं पहुंचाया। स्कूल से करीब 100 मीटर की दूरी पर अस्पताल होने के बावजूद कथित तौर पर परिजनों को फोन कर वाहन लेकर आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक संघ का आरोप- गाड़ियां होने के बावजूद अस्पताल नहीं पहुंचाया
अभिभावक संघ के अभिषेक जैन बिट्टू ने भी स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छात्र के फूड पाइप में खाना अटकने के बाद स्कूल प्रबंधन को तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय स्कूल परिसर में वाहन उपलब्ध थे, लेकिन छात्र को अस्पताल ले जाने के बजाय परिजनों पर ही वाहन लेकर आने का दबाव बनाया गया। अभिभावक संघ का कहना है कि समय पर चिकित्सकीय सहायता मिलती तो शायद छात्र की जान बचाई जा सकती थी।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: छात्र राजनीति पर छिड़ी रार, शुभम ने व्यवस्था पर उठाए सवाल; कहा- नेपो किड नहीं, हम मेहनत के दम पर आए


आज शाम स्कूल के बाहर कैंडल मार्च
मामले को लेकर छात्र के परिजन और अभिभावक संघ शुक्रवार शाम महाराणा प्रताप स्कूल के बाहर **कैंडल मार्च** निकालेंगे। इसमें छात्र को श्रद्धांजलि देने के साथ स्कूल प्रशासन की कथित लापरवाही के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। अभिभावक संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच, स्कूल की जिम्मेदारी तय करने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV खंगाल रही
झोटवाड़ा थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार के अनुसार, परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस स्कूल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटा रही है।पुलिस का कहना है कि छात्र की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल स्कूल प्रशासन पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed