{"_id":"66d6cc820d03e098a305ad27","slug":"jaipur-chief-minister-formally-started-bjp-s-membership-campaign-many-have-already-posted-their-status-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: मुख्यमंत्री ने की भाजपा के सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत, कइयों ने पहले ही डाल दिया स्टेटस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: मुख्यमंत्री ने की भाजपा के सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत, कइयों ने पहले ही डाल दिया स्टेटस
Tue, 03 Sep 2024 02:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:15 PM IST
सार
राजस्थान भाजपा की प्रदेश इकाई ने आज एक कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का औपचारिक उद्घाटन कर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 12 बजे सदस्यता ग्रहण कर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर प्रदेश के सभी विधायकों और मंत्रियों को बुलाया गया था, जिससे कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने आज पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का औपचारिक आगाज किया। हालांकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से पहले ही प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ले चुके थे और अपने सदस्यता कार्ड सोशल मीडिया पर साझा कर चुके थे। दरअसल 2 सितंबर को प्रधानमंत्री के सदस्यता लेने के बाद, राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी अपने स्तर पर सदस्यता ग्रहण कर ली, जबकि अभियान की औपचारिक शुरुआत 3 सितंबर को मुख्यमंत्री की सदस्यता लेने के बाद होनी थी।
विज्ञापन
इस स्थिति से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश इकाई और कार्यकर्ताओं के बीच में कम्युनिकेशन गैप रहा है। कार्यकर्ताओं को सही समय पर यह संदेश नहीं दिया गया कि उन्हें 3 सितंबर को मुख्यमंत्री की सदस्यता लेने के बाद ही सदस्यता लेनी चाहिए। इसके परिणामस्वरूप पहले ही सदस्यता ले चुके कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया स्टेटस पर सदस्यता कार्ड शेयर करने से यह भ्रम पैदा हो गया कि आखिर 3 सितंबर को किस सदस्यता अभियान का औपचारिक आगाज हो रहा है।
विज्ञापन
इस घटना ने प्रदेश भाजपा इकाई के अंदर संवाद की कमी और सूचना के सही समय पर न पहुंचने की समस्या को उजागर किया है। यह महत्वपूर्ण है कि भविष्य में इस तरह की गलतफहमी से बचने के लिए सही और स्पष्ट संवाद स्थापित किया जाए, ताकि पार्टी के महत्वपूर्ण अभियानों में कोई भ्रम या असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन