Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Airport to Get New State Terminal with Traditional Rajasthani Architecture

जयपुर एयरपोर्ट पर बनेगा नया स्टेट टर्मिनल: राजस्थानी झरोखे-छतरियों से सजेगा भवन,पहले चरण में 19.62 करोड़ होंगे

Thu, 12 Nov 2026 03:22 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 12 Nov 2026 03:22 PM IST
सार

जयपुर एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में 19.62 करोड़ रुपये की लागत से नया स्टेट टर्मिनल भवन बनाया जाएगा। इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ राजस्थानी स्थापत्य कला की झलक दिखेगी। भवन में दो वीआईपी लॉज, 10 विश्राम कक्ष, मीटिंग हॉल और सुरक्षा कक्ष होंगे।

विज्ञापन
Jaipur Airport to Get New State Terminal with Traditional Rajasthani Architecture
जयपुर स्टेट हैंगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जयपुर एयरपोर्ट पर आने वाले समय में राजस्थान की स्थापत्य कला की झलक देखने को मिलेगी। स्टेट हैंगर में नया स्टेट टर्मिनल भवन बनाया जाएगा। इसकी खासियत आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक राजस्थानी वास्तुकला होगी। भवन में जोधपुर के सूरसागर सैंडस्टोन का इस्तेमाल किया जाएगा। दीवारों और स्तंभों पर पत्थर की नक्काशी के साथ झरोखे, मेहराब और छतरियां भी बनाई जाएंगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नए स्टेट टर्मिनल भवन का भूमि पूजन किया। परियोजना के पहले चरण में 19.62 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरकार ने इसके लिए 12,778 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की है। इस टर्मिनल में वीआईपी और सरकारी अतिथियों के आवागमन के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन

दो वीआईपी लॉज, 10 विश्राम कक्ष और मीटिंग हॉल बनेंगे

नए स्टेट टर्मिनल भवन के पहले चरण में दो वीआईपी लॉज बनाए जाएंगे। इसके अलावा ऑन-बोर्ड हॉल, मीटिंग हॉल और 10 विश्राम कक्ष होंगे। अधिकारियों और अतिथियों के ठहरने के लिए ट्रैवलिंग केबिन के साथ सुरक्षा कक्ष भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के दूसरे चरण में हेलीकॉप्टर पार्किंग के लिए हैंगर और टारमैक विकसित किया जाएगा। इससे राज्य में हेलीकॉप्टर संचालन के लिए अलग आधारभूत ढांचा तैयार होगा।


यह भी पढें- राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर को भारत लाने की तैयारी, एसटीएफ करेगी पूछताछ

सूरसागर सैंडस्टोन से दिखेगी राजस्थान की स्थापत्य कला

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ राजस्थान की कला और संस्कृति को भी जगह दी जाएगी। भवन की बाहरी दीवारों और स्तंभों पर जोधपुर के सूरसागर सैंडस्टोन का इस्तेमाल होगा। झरोखे, मेहराब और छतरियां इसे पारंपरिक राजस्थानी स्थापत्य का स्वरूप देंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और विरासत को साथ लेकर चलने के विजन के अनुरूप प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नए टर्मिनल की पहचान देश-दुनिया में बने, इस दिशा में काम किया जाएगा।

खाटूश्यामजी और सालासर जाने वाले श्रद्धालुओं की कनेक्टिविटी पर जोर

मुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन स्थलों तक आवागमन बेहतर बनाने की जरूरत भी बताई। उन्होंने कहा कि जयपुर से खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी और मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग लंबे समय से उठ रही है।

सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालु एक ही दिन में इन धार्मिक स्थलों के दर्शन कर वापस लौट सकें। इसके लिए आने वाले समय में सड़क और परिवहन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और 85 रेलवे स्टेशनों पर काम

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही परिवहन परियोजनाओं का भी ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में 10 हेलीपैड विकसित किए जा रहे हैं और 85 रेलवे स्टेशनों पर विकास एवं मरम्मत के काम चल रहे हैं।

राजस्थान से देश के करीब एक चौथाई एक्सप्रेस-वे गुजरते हैं। राज्य सरकार नौ नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे भी बना रही है। इसके साथ ही बाड़मेर और कोटा में हवाई सेवाएं बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जोधपुर और किशनगढ़ में हवाई संपर्क का विस्तार हो रहा है। उदयपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 145 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

भूमि पूजन समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, जयपुर के मेयर सुनील कोठारी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed